लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय का सुशांत सिंह राजपूत पर कथित रूप से आधारित फिल्म के आगे प्रसारण पर रोक लगाने से इनकार

By भाषा | Updated: July 7, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर कथित रूप से आधारित फिल्म ‘न्याय: द जस्टिस’ के आगे प्रसारण पर रोक लगाने के लिए कोई निर्देश देने से बुधवार को इनकार कर दिया। यह फिल्म एक वेबसाइट पर रिलीज हो चुकी है।

न्यायमूर्ति राजीव शकधर और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की पीठ ने एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ दायर राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह की अपील पर सुनवाई करते हुए कहा, ‘‘हम इसे 14 जुलाई को देखेंगे, अभी इस चरण में नहीं।’’

एकल न्यायाधीश ने अपने आदेश में फिल्म को रिलीज किए जाने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

न्यायमूर्ति शकधर ने कहा कि फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है और पीठ केवल आज के लिए उपलब्ध है तथा यह इसपर आज सुनवाई करने या नोटिस जारी करने को तैयार नहीं है।

अदालत ने कहा, ‘‘मामला 14 जुलाई के लिए सूचीबद्ध किया जाता है। आवेदन को भी इसी तारीख के लिए सूचीबद्ध कीजिए। मैं दूसरे अनुमान पर नहीं जाना चाहता कि न्यायाधीश क्या करने जा रहे हैं। मैं इस चरण में नोटिस जारी करने के लिए तैयार नहीं हूं। अपील में, आप जानते हैं कि क्या कठिनाई होती है।’’

सिंह की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता जयंत मेहता ने कहा कि वह सिर्फ यह आग्रह कर रहे हैं कि फिल्म का प्रसारण अब और किसी मंच पर नहीं किया जाए।

फिल्म निर्देशक की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता चंदर लाल ने इस अनुरोध का विरोध किया और कहा कि यदि फिल्म कोई मानहानि करे तो सिंह मानहानि का मामला लेकर आने को स्वतंत्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब