लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, पहली बार टेस्ट आया था निगेटिव

By सुमित राय | Updated: June 17, 2020 20:02 IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन का बुधवार को दूसरी बार कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है।इससे पहले मंगलवार को कराए गए टेस्ट में सतेंद्र जैन निगेटिव पाए गए थे।सतेंद्र जैन को सांस लेने में दिक्कत और तेज बुखार के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) का कोरोना वायरस (Covid-19) से संक्रमित पाए गए हैं। सतेंद्र जैन का दूसरी बार टेस्ट कराए जाने पर टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस बात की जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय ने दी।

सतेंद्र जैन को सोमवार रात सांस लेने में दिक्कत और तेज बुखार के बाद राजीव गांधी स्पेशियलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मंगलवार को उनका कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया था, जो निगेटिव आया था।

55 वर्षीय सतेंद्र जैन ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर बताया था कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, "कल रात हाई फीवर और मेरे शरीर में ऑक्सीजन के स्तर में अचानक गिरावट के कारण मुझे आरजीएसएसएच में भर्ती कराया गया है। सभी को अपडेट देते रहूंगा।" इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "अपनी सेहत का ख्याल किए बिना आप रात दिन 24 घंटे जनता की सेवा में लगे रहे। अपना ख्याल रखें और जल्द स्वस्थ हों।"

दिल्ली में कोरोना की चपेट में 44 हजार से ज्यादा लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में कोरोन वायरस की चपेट में अब तक 44688 लोग आ चुके हैं, जिसमें 1837 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अब तक 16500 लोग कोविड-19 महामारी से ठीक हुए हैं, जबकि कोरोना के 26351 एक्टिव केस मौजूद हैं।

देशभर में 3.54 लाख से ज्यादा लोग हैं कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 354065 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 11903 लोगों की जान जा चुकी है। देश में 186935 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 155227 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :सत्येंद्र जैनदिल्ली में कोरोनादिल्ली सरकारकोविड-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?