लाइव न्यूज़ :

जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल लुक आउट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र को थमाया नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2019 12:01 IST

गोयल ने बताया कि उन्हें 25 मई को सर्कुलर के बारे में तब पता चला जब उनकी पत्नी अनीता को दुबई जाने वाली एक उड़ान से उतार दिया गया था।

Open in App

जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल की तरफ से दायर याचिका पर सुवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया है। नरेश गोयल ने यह याचिका अपने खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर के चलते दायर किया था। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 19 अगस्त रखा है।

नरेश गोयल ने अपनी याचिका में सर्कुलर और ऐसे कई कार्यालय ज्ञापनों को भी रद्द करने का अनुरोध किया, जो यात्रा प्रतिबंध जारी करने के लिए दिशानिर्देश निर्धारित करते हैं।

गोयल ने बताया कि उन्हें 25 मई को सर्कुलर के बारे में तब पता चला जब उनकी पत्नी अनीता को दुबई जाने वाली एक उड़ान से उतार दिया गया था। उन्होंने यह भी दलील दी थी कि उनके खिलाफ कोई ईसीआईआर/एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और उन्हें सर्कुलर जारी करने के लिए आवश्यक किसी मामले में आरोपी के तौर पर नामजद नहीं किया गया है।

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के मुताबिक मंत्रालय के एक निरीक्षण में जेट एयरवेज में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाए जाने पर सर्कुलर जारी किया गया था। इस एयरलाइन कंपनी के विमानों का परिचालन गंभीर वित्तीय संकट के चलते अप्रैल में बंद कर दिया गया था। 

नरेश और अनीता गोयल ने मार्च में जेट एयरवेज के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। नरेश ने एयरलाइन के चेयरमैन पद से भी इस्तीफा दे दिया था। इस बीच, मंत्रालय ने जेट एयरवेज के मामलों की एसएफआईओ से भी जांच कराने का आदेश दिया है।

टॅग्स :जेट एयरवेज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतनहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन

कारोबारNaresh Goyal Latest News: सितंबर 2023 में अरेस्ट और मई 2024 में रिहा, दो माह की अंतरिम जमानत, 100000 रुपये का मुचलका भरा, पत्नी और खुद कैंसर से पीड़ित

कारोबारJet Airways: बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ने को तैयार, जालान कालरॉक समूह को हस्तांतरित करने को मंजूरी, एनसीएलटी ने दिया फैसला

भारत"मेरे लिए जेल में मरना बेहतर है", जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने जज से हाथ जोड़कर कहा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम