लाइव न्यूज़ :

सीएम केजरीवाल का दावा- डेंगू के खिलाफ लड़ाई में जीत गई दिल्ली, इस साल 1100 से कम सामने आए मामले

By भाषा | Updated: November 10, 2019 16:20 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सितंबर को शुरू किए गए ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान में लोगों के प्रयासों के लिए उनकी सराहना की।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि शहर में इस साल अब तक डेंगू के 1100 से कम मामले सामने आए और मच्छर जनित बीमारी के कारण किसी की मौत नहीं हुई। ट्विटर पर वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि 2015 की तुलना में यह उपलब्धि है, जब राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 15000 मामले दर्ज किए गए थे और 60 लोगों की मौत हो गयी थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि शहर में इस साल अब तक डेंगू के 1100 से कम मामले सामने आए और मच्छर जनित बीमारी के कारण किसी की मौत नहीं हुई। ट्विटर पर वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि 2015 की तुलना में यह उपलब्धि है, जब राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 15000 मामले दर्ज किए गए थे और 60 लोगों की मौत हो गयी थी।

केजरीवाल ने एक सितंबर को शुरू किए गए ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान में लोगों के प्रयासों के लिए उनकी सराहना की। अभियान के तहत 10 हफ्ते तक हर रविवार सुबह दस बजे 10 मिनट के लिए लोगों को अपने घरों और आसपास जमा पानी को हटाना होता था, ताकि मच्छरों का लार्वा ना पनपे।

डेंगू के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे दिल्ली पर गर्व है। डेंगू से 100 से ज्यादा देश प्रभावित हुए हैं। किसी ने डेंगू का समाधान नहीं समझा लेकिन दिल्ली ने राह दिखायी ।’’ उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान देश के अन्य राज्यों में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में चलने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘डेंगू से प्रभावित कई स्थान हैं। मुझे आशा है कि ऐसे अभियान दुनियाभर में चलाए जाएंगे। ’’ केजरीवाल ने वीडियो में कहा, ‘‘मैं दिल्लीवासियों को बधाई देना चाहता हूं। हमने 10 हफ्ते पहले अभियान शुरू कर डेंगू के खिलाफ लड़ाई शुरू की थी। अभियान के तहत आज अंतिम रविवार है जब हम अपने घरों की जांच कर रहे हैं। हमने डेंगू के खिलाफ लड़ाई जीत ली है।’’ 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब