लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार पड़ोसी राज्यों से अधिक पानी की मांग को लेकर पहुंची सुप्रीम कोर्ट, केजरीवाल ने कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 31, 2024 12:41 IST

दिल्ली सरकार ने जल संकट से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी को अधिक पानी की आपूर्ति करने के लिए हरियाणा को निर्देश देने की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने शीर्ष अदालत से कहा कि भीषण गर्मी के कारण शहर में पानी की मांग काफी बढ़ गई हैराष्ट्रीय राजधानी भारी जल संकट से जूझ रही हैदिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगाया है

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर जल संकट के बीच दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से अतिरिक्त कच्ची आपूर्ति पाने के लिए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। इससे पहले दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि राजधानी के साथ सीमा साझा करने वाले राज्यों ने पानी की आपूर्ति कम कर दी है।

केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "अगर बीजेपी हरियाणा और यूपी में अपनी सरकारों से बात करके एक महीने के लिए दिल्ली को कुछ पानी दिलवा दे तो दिल्ली की जनता बीजेपी के इस कदम की काफी सराहना करेगी। इतनी भीषण गर्मी किसी के वश की बात नहीं है। लेकिन अगर हम सब मिलकर काम करें तो क्या हम लोगों को इससे राहत दिला सकते हैं?"

गहराते जल संकट को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं, जिसमें पानी बर्बाद करते पाए जाने पर 2,000 रुपये का जुर्माना और निर्माण स्थलों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर किसी भी अवैध जल कनेक्शन को काट देना शामिल है। गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने के कारण दिल्ली में पानी का संकट गहरा गया है और निवासियों को अपनी खाली बाल्टियां लेकर पानी के टैंकरों की ओर दौड़ना पड़ रहा है। 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चाणक्यपुरी की विवेकानंद कॉलोनी में बच्चे, पुरुष और महिलाएं पानी के टैंकर के ऊपर चढ़ गए। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी भारी जल संकट से जूझ रही है और जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगाया है। 

टॅग्स :दिल्लीउत्तर प्रदेशहरियाणाहिमाचल प्रदेशअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब