लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के कूड़े वाले स्थानों की पहचान करेगी

By भाषा | Updated: August 19, 2021 01:29 IST

Open in App

दिल्ली सरकार इस साल 31 अक्टूबर तक एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के कूड़े वाले स्थानों और ऐसी चीजों के जल निकायों और नालों में प्रवेश करने वाले स्थानों की पहचान करेगी। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, 30 जून, 2022 तक राजधानी में सभी एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक की वस्तुओं बनाने वाले कारखानों को बंद कर दिया जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय और पर्यावरण और शहरी विकास विभाग अन्य विकल्पों को अपनाने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करेंगे और पुनर्चक्रण प्रौद्योगिकियां और पुनर्नवीनीकृत उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक योजना तैयार करेंगे। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की 12 अप्रैल की अधिसूचना में कहा गया है कि एक जुलाई, 2022 से पॉलीस्टाइरिन और विस्तारित पॉलीस्टाइरिन सहित पहचान की गई एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं का निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार की मसौदा योजना के अनुसार, शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) 31 अक्टूबर तक कूड़े के ढेर की पहचान करेंगे और उनके संग्रह और प्रबंधन के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब