लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अब नहीं कटेंगे पेड़, केजरीवाल सरकार ने NBCC की तीन परियोजनाओं की मंजूरी वापस ली

By भाषा | Updated: July 6, 2018 22:47 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, दिल्ली के फेफड़े बचाने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम।

Open in App

नई दिल्ली, 6 जुलाई: दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए दक्षिणी दिल्ली में कॉलोनियों की पुनर्विकास परियोजनाओं के वास्ते पेड़ों की कटाई के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एनबीसीसी को दी गई अपनी इजाजत वापस ले ली। दिल्ली सरकार के एक बयान के मुताबिक , सरकार ने नेताजी नगर , नौरोजी नगर और पूर्वी किदवई नगर में कॉलोनी की पुनर्विकास परियोजनाओं के लिए एनबीसीसी को पेड़ों की कटाई के लिए दी गई मंजूरी वापस ले ली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया , ‘‘ दिल्ली के फेफड़े बचाने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम। दिल्ली सरकार आने वाले हफ्तों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाएगी जिसमें लोगों की सक्रिय भागीदारी होगी। ’’ बयान के मुताबिक , पेड़ों की कटाई की इजाजत वापस लेने से 2,276 पेड़ एनबीसीसी द्वारा की जाने वाली कटाई से बच जाएंगे। पर्यावरण एवं वन मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि उन्होंने उप - राज्यपाल अनिल बैजल को भेजी गई फाइल में एनबीसीसी को दी गई इजाजत वापस लेने की ‘‘ जोरदार सिफारिश ’’ की थी। बयान के मुताबिक, ‘फाइल मंगलवार को प्राप्त हुई। उपराज्यपाल ने दिल्ली पेड़ संरक्षण कानून 1994 के प्रावधानों के अनुसार मंत्री की सिफारिश पर अपनी मंजूरी दे दी।’ आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया था कि दक्षिणी दिल्ली की सात कॉलोनियों की पुनर्विकास परियोजनाओं के लिए करीब 17,000 पेड़ों की कटाई की जाएगी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब