Delhi Flood: बेहतर हो रहे हालात, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को फिर से खोला गया, जलस्तर घटने पर घरों को लौट रहे लोग

By अनिल शर्मा | Published: July 16, 2023 02:50 PM2023-07-16T14:50:41+5:302023-07-16T14:58:53+5:30

अब यमुना के जलस्तर में गिरावट आ रही है और रविवार को यह 205.98 मीटर दर्ज किया गया।

Delhi Flood Situation getting better Yamuna Bank Metro station open for people returning homes yamuna water level recedes | Delhi Flood: बेहतर हो रहे हालात, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को फिर से खोला गया, जलस्तर घटने पर घरों को लौट रहे लोग

Delhi Flood: बेहतर हो रहे हालात, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को फिर से खोला गया, जलस्तर घटने पर घरों को लौट रहे लोग

Highlightsजलस्तर के कम होने के बाद सड़क मार्गों को खोल दिया गया है। प्रशासन को आईटीओ बैराज के जाम हो चुके द्वारों को खोलने के लिए नौसेना की मदद लेनी पड़ी।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर क्षेत्र में हालात अब बेहतर हो रहे हैं। यमुना के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के बाद आई बाढ़ ने दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। यमुना बैंक मेट्रों स्टेशन से लेकर कई रूटों के बसों के परिचालन पर रोक लगा दिया गया था। अब इन्हें फिर से शुरू कर दिया गया है।

यमुना नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद रविवार यमुना बैंक स्टेशन यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए फिर से खुल गया। यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण गुरुवार को स्टेशन को यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

दिल्ली में यमुना पिछले एक सप्ताह से उफान पर है और इसका 1978 का 207.49 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड बुधवार को तब टूट गया था जब इसका जलस्तर 207.71 मीटर पर चला गया और दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बाढ़ आ गई। अब यमुना के जलस्तर में गिरावट आ रही है और रविवार को यह 205.98 मीटर दर्ज किया गया।

जलस्तर के कम होने के बाद सड़क मार्गों को खोल दिया गया है। उत्तरी दिल्ली के लोग अपनी दुकानों और घरों की तरफ लौटने लगे हैं। ये लोग बाढ़ आने के कारण अपने घरों और दुकानों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। कुछ लोग कश्मीरी गेट के पास मॉनेस्ट्री बाजार में अपनी दुकानों का जायजा लेने के लिए लौटे, जहां पिछले हफ्ते भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई थी।  निवासियों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी थी।

बाढ़ के कारण प्रशासन को आईटीओ बैराज के जाम हो चुके द्वारों को खोलने के लिए नौसेना की मदद लेनी पड़ी। मौसम विभाग ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है।

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: Delhi Flood Situation getting better Yamuna Bank Metro station open for people returning homes yamuna water level recedes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे