लाइव न्यूज़ :

Delhi Fire: जिस इमारत में लगी आग, उसके पास नहीं थी दमकल सेवा की मंजूरी, अग्नि सुरक्षा उपकरण भी नहीं लगे थे: DFS

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 8, 2019 14:54 IST

Delhi Fire: दिल्ली के मंडी अनाज इलाके में रविवार सुबह लगी आग में 43 लोगों की मौत हो गई, इस इमारत ने नहीं ली थी दमकल सेवा की मंजूरी

Open in App
ठळक मुद्देजिस इमारत में आग लगी, उसमें नहीं लगे थे अग्नि सुरक्षा उपकरणइस इमारत ने दिल्ली दमकल सेवा की मंजूरी भी नहीं ली थी

रविवार सुबह दिल्ली के झांसी रोड स्थित अनाज मंडी इलाके में जिस इमारत में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई, उसे पास दिल्ली दमकल सेवा की मंजूरी नहीं थी और न ही उसमें कोई अग्नि सुरक्षा उपकरण ही लगाए गए थे। ये जानकारी दिल्ली दमकल सेवा के मुख्य अधिकारी ने दी।

एएनआई के मुताबिक, दिल्ली दमकल सेवा के मुख्य अधिकारी अतुल गर्ग ने कहा, 'इमारत के पास दमकल सेवा की मंजूरी नहीं थी और न ही उसके अंदर अग्नि सुरक्षा उपकरण ही लगाए गए थे।' 

रविवार सुबह मंडी अनाज स्थित इस इमारत में चल रही फैक्ट्री में आग लग जाने से 43 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। मृतकों में से ज्यादातर की मौत दम घुटने की वजह से हुई। पुलिस का कहना है कि उस फैक्ट्री में प्लास्टिक का सामान अत्यधिक मात्रा में मौजूद होने के कारण काफी धुआं फैल गया, जो घातक साबित हुआ। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूर थे, जो उसी फैक्ट्री में काम करने के बाद सो रहे थे। 

दिल्ली सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान करते हुए घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। वहीं पीएम और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील