लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भीषण आग की घटना पर बोले केजरीवाल सरकार के मंत्री, 'इसकी होगी जांच, दोषियों के खिलाफ करेंगे कड़ी कार्रवाई

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 8, 2019 10:25 IST

Delhi Fire Incident: दिल्ली के अनाज मंडी की एक फैक्ट्री में भीषण आग पर केजरीवाल सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदारों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में एक फैक्ट्री में लगी आग से 43 लोगों की मौतदिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा कि मामले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई

रविवार सुबह दिल्ली के अनाज मंडी स्थित एक पांच मंजिला इमारत में चल रही फैक्ट्री में आग लगने से 43 लोगों की मौत की घटना पर केजरीवाल सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने कहा है कि ये दुखद घटना है और इस मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

एएनआई के मुताबिक, इस भीषण अग्निकांड पर दिल्ली सरकार मे मंत्री इमरान हुसैन ने कहा, 'ये एक दुखद घटना है। इस मामले की जांच की जाएगी और इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

दिल्ली के अनाज मंडी स्थित फैक्ट्री में आग लगने से 43 की मौत

रविवार सुबह करीब 5 बजे दिल्ली में रानी झांसी रोड इलाके में स्थित अनाज मंडी की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कम से 43 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

मरने वालों में ज्यादातर मजदूर हैं, जो घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर सो रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन मजदूरों में से ज्यादातर बिहार के थे। राहत और बचाव कर्मियों ने कम से कम 50 लोगों को बचाया है। 

एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले बताया है कि इस भीषण अग्निकांड में 43 लोगों की मौत की खबर है। पुलिस के मुताबिक ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब