लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: नरेला की दो फैक्ट्रियों में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची

By विनीत कुमार | Updated: December 24, 2019 08:40 IST

इससे पहले दिल्ली के किराड़ी इलाके में तीन मंजिला आवासीय और व्यावसायिक इमारत में रविवार देर रात भीषण आग लगने से तीन बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में नरेला इंडस्ट्रियल एरिला में दो फैक्ट्रियों में मंगलवार तड़के लगी आगदमकल की करीब 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद, फुटवेयर की फैक्ट्री में लगी आग

दिल्ली के नरेला के इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार तड़के आग लग गई। रिपोर्ट्स के अनुसार ये आग क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एक फैक्ट्री की आग को बुझा लिया गया है जबकि दूसरे फैक्ट्री में आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। फिलहाल इस मामले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी है ये एक फुटवेयर की फैक्ट्री है।

 

इससे पहले दिल्ली के किराड़ी इलाके में तीन मंजिला आवासीय और व्यावसायिक इमारत में रविवार देर रात भीषण आग लगने से तीन बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई थी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर एक घर में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और सुबह 3:50 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। गौरतलब है कि 8 दिसंबर को भी दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में भयंकर आग की घटना सामने आई थी। उत्तरी दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में चार मंजिला इमारत में लगे आग की घटना में 43 लोगों की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :दिल्लीभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण