लाइव न्यूज़ :

PM आवास में लगी आग पर पाया गया काबू, पीएमओ ने ट्वीट कर कहा- शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 30, 2019 20:39 IST

प्रधानमंत्री के आवास पर आज शाम 7:25 बजे आग लगने की सूचना मिली है। घटनास्थल पर दमकल की नौ गाड़ियां पहुंची हैं।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर सोमवार देर शाम आग लगने की सूचना सामने आई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। बताया गया है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री के आवास पर आज शाम 7:25 बजे आग लगने की सूचना मिली है। घटनास्थल पर दमकल की नौ गाड़ियां पहुंची। इधर, पीएमओ ने आग लगने की पुष्टि ट्वीट कर कर दी। ट्वीट कर कहा गया है, 'शॉर्ट सर्किट की वजह से लोक कल्याण मार्ग में 9 नंबर बंगले में मामूली आग लग गई। यह आग पीएम के आवासीय या कार्यालय क्षेत्र में नहीं, बल्कि एलकेएम परिसर के एसपीजी रिसेप्शन क्षेत्र में थी। आग पर तकरीबन काबू पा लिया गया।'   वहीं, बताया गया कि नौ दमकल की गाड़ियों के अलावा 4 ऐंबुलेंस भी घटना स्थल पर पहुंची। साथ ही साथ सुरक्षा को लेकर हरसंभव कदम उठाए गए। 7 लोक कल्याण मार्ग की सड़क बंद किया गया। बता दें, प्रधानमंत्री आवास भारत की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है। 

टॅग्स :अग्नि दुर्घटनाभीषण आगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील