लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: विवेक विहार में न्यू बोर्न बेबी केयर हॉस्पिटल में लगी आग, 6 नवजातों की मौत

By अंजली चौहान | Updated: May 26, 2024 08:27 IST

नई दिल्ली: पुलिस ने बताया कि बच्चों को इमारत की ऊपरी मंजिल से बचाया गया।

Open in App

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक बेबी केयर अस्पताल में भीषण आग लगने के कारण छह बच्चों की मौत हो गई। अस्पताल में शनिवार रात भीषण आग लगने के बाद बचाए गए 12 बच्चों में से कम से कम छह बच्चों की मौत हो गई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने आग पर काबू पाने के लिए नौ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजीं। डीएफएस ने एएनआई को बताया कि एक बच्चा वेंटिलेटर पर है और पांच अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार बच्चों को इमारत की ऊपरी मंजिल से बचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग तीन मंजिला इमारत में लगी और पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई। 

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने पहले कहा था कि उन्हें आधी रात के आसपास आग लगने की सूचना मिली। कॉल एक शिशु देखभाल केंद्र में आग लगने के बारे में थी। अंदर कई बच्चे हैं। दमकलकर्मी वहां काम कर रहे हैं। आग बुझाई जा रही है और बच्चों को बचाया जा रहा है। 

घटनास्थल के वीडियो में स्थानीय लोग बच्चों को बचाने में मदद करते दिख रहे हैं। लोगों का एक समूह नवजात शिशुओं को सुरक्षित स्थान पर लेकर ऊपरी मंजिल तक पहुंचने के लिए ग्रिल बार और सीढ़ियों पर चढ़ गया। अधिकारियों ने बताया कि आग आसपास की इमारतों तक फैल गई लेकिन समय रहते उस पर काबू पा लिया गया।

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि आग पूरी तरह से बुझ गई है।

आग लगने के बाद बच्चों को पूर्वी दिल्ली एडवांस एनआईसीयू अस्पताल ले जाया गया।

फायर ऑफिसर राजेश ने एएनआई से कहा, ''रात 11:32 बजे फायर सर्विस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक अस्पताल में आग लग गई है...दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पूरी तरह से बुझा दी गई है। आग से 2 इमारतें प्रभावित हुईं, एक अस्पताल की इमारत है और दाहिनी ओर एक आवासीय इमारत की 2 मंजिलों में भी आग लग गई...11-12 लोगों को बचाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आगे की जानकारी बाद में साझा की जाएगी।”

आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब