लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: आनंद विहार के आवासीय इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंची 7 दमकल गाड़ियां

By स्वाति सिंह | Updated: May 28, 2020 14:44 IST

राजधानी में आग लगाने की घटना बेहद आम हो गई है। गुरुवार को दिल्ली के आनंद विहार के रिहायशी इलाके में आग लगने की खबर आई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के आनंद विहार में गुरुवार को एक आवासीय इमारत में आग लग गई। आग की खबर मिलते ही सात फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंच गए।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आनंद विहार में गुरुवार को एक आवासीय इमारत में आग लग गई। आग की खबर मिलते ही सात फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंच गए। फ़िलहाल किसी भी हताहत की कोई खबर नहीं है।

इससे पहले मंगलवार (27 मई) को पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में एक कार्यालय में लगी आग को बुझाते समय एक दमकलकर्मी झुलस गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आग मंगलवार रात में लगी थी और दमकल के दो वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया था।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग बुझाने के दौरान कार्यालय में रखे एलपीजी सिलिंडरों में विस्फोट हो गया था और इस दौरान एक कर्मी उस आग में फंसने से झुलस गया। दमकलकर्मी की पहचान मुरारीलाल के रूप में हुई है। उन्हें निकटतम अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया गया। बाद में आग को बुझा दिया गया। एक अन्य घटना में उत्तर दिल्ली के गुजरांवाला टाउन पार्ट-2 की एक इमारत में लगी आग के बाद दमकल कर्मियों ने 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बुधवार को अग्निशमन विभाग को गुजरांवाला टाउन पार्ट- 2 में स्थित एक इमारत के भूतल पर लगे बिजली के मीटर बोर्ड में आग लगने की सूचना मिली। अधिकारी ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और तीन मंजिला इमारत के पहले और तीसरे माले से करीब 20 लोगों को बाहर निकाला गया।

वहीं, बुधवार को दक्षिण मुंबई के एक पांच मंजिला होटल में भयंकर आग लगने के बाद उसमें रह रहे 24 डॉक्टरों और तीन अन्य लोगों को बचाया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बीएमसी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण शहर में विभिन्न होटलों और लॉज में डॉक्टरों और नर्सों समेत आपात और आवश्यक सेवा के कर्मियों के रहने की अस्थायी व्यवस्था की है। इस होटल में भी ऐसी ही व्यवस्था की गई थी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात मेट्रो सिनेमा के नजदीक होटल फॉर्च्यून में आग लग गई और लगभग तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

टॅग्स :दिल्लीअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे