लाइव न्यूज़ :

दिल्ली शराब मामले में ईडी ने की बड़ी कार्रवाईः YSR कांग्रेस सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे को किया गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: February 11, 2023 10:35 IST

इससे पहले विज्ञापन के पेशे से जुड़े गोवा के राजेश जोशी को गिरफ्तार किया था। एक अधिकारी ने बताया कि जोशी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि ईडी ने मामले में नौवीं गिरफ्तारी की है। इससे पहले विज्ञापन के पेशे से जुड़े गोवा के राजेश जोशी को गिरफ्तार किया था।

हैदराबादः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा को गिरफ्तार किया है। ईडी ने दिल्ली अबकारी नीति में कथित ‘‘अनियमितताओं’’ से जुड़े मामले में गिरफ्तारी की है। गौरतलब है कि ईडी ने मामले में नौवीं गिरफ्तारी की है। इससे पहले विज्ञापन के पेशे से जुड़े गोवा के राजेश जोशी को गिरफ्तार किया था।

एक अधिकारियों ने बताया कि राघव मगुंटा को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत शुक्रवार शाम को हिरासत में लिया गया। उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की संभावना है, जहां संघीय जांच एजेंसी उनकी हिरासत का अनुरोध करेगी। इस मामले में निदेशालय द्वारा यह नौवीं और इस सप्ताह की गई तीसरी गिरफ्तारी है।

प्रवर्तन निदेशालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में इस मामले में पंजाब के कारोबारी गौतम मल्होत्रा को पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में लिया था। गौतम मल्होत्रा पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व विधायक और शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के बेटे हैं।

इस मामले में ‘चैरियट प्रोडक्शंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक राजेश जोशी को भी इसी सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। ईडी के मुताबिक, गोवा विधानसभा चुनाव में कथित तौर पर ‘‘रिश्वत’’ लेने-देने के संबंध में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

एजेंसी ने आरोप लगाया है कि अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति के तहत शराब खुदरा विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं और निर्माताओं का ‘साउथ ग्रुप’ नामक एक समूह बनाया गया था। उसने पिछले साल सांसद से जुड़े परिसरों की तलाशी ली थी।

ईडी ने अब तक इस मामले में दो आरोप पत्र दाखिल किए हैं। धनशोधन का यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक प्राथमिकी के बाद बना है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सरकार के अन्य आबकारी अधिकारियों को सीबीआई और ईडी की शिकायतों में आरोपी बनाया गया है। ईडी मामले में अभी तक राघव मगुंटा सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयवाईएसआर कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतUP: कई शहरों में जमीन बेचना ओपी श्रीवास्तव पर भारी पड़ा, ईडी ने की कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम