लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग को केजरीवाल-सिसोदिया का समर्थन, 11 फरवरी को रिजल्ट आते ही वह साफ होना शुरू हो जाएगाः अनुराग ठाकुर

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 4, 2020 18:25 IST

Delhi Elections 2020: चुनाव आयोग ने अनुराग ठाकुर को आचार संहिता का उल्लंघन होने के कारण निर्दिष्ट अवधि के लिये चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया था। आदेश के अनुसार ठाकुर 30 जनवरी को शाम पांच बजे से अगले 72 घंटे तक प्रतिबंधित कर दिया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में प्रचार के दौरान विवादित बयान देने के मामले में चुनाव आयोग द्वारा लगाया गया प्रतिबंध हट गया है।अनुराग ठाकुर ने कहा है कि शाहीन बाग को पूरा समर्थन अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में प्रचार के दौरान विवादित बयान देने के मामले में चुनाव आयोग द्वारा लगाया गया प्रतिबंध हट गया है। इसके बाद फिर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर फिर सक्रीय हो गए। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के इस दिग्गज नेता ने मंगलवार (04 फरवरी) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पर हमला बोला है।

अनुराग ठाकुर ने नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) को लेकर शाहीन बाग में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर कहा है, 'शाहीन बाग को पूरा समर्थन अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का है। दिल्ली की जनता का जब एक-एक वोट, कमल का बटन दवाएगी और 11 तारीख आते-आते शाहीन बाग साफ होना शुरू जाएगा।' 

इसके अलावा उन्होंने कहा, 'अरविंद केजरीवाल ने बाल्मीकी समाज से झूठ बोलकर उनका इस्तेमाल अपनी राजनीति को चमकाने में करके व उन्हें हाशिए पर धकेलने का काम किया है। AAP के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का बीजेपी के अंत्योदय नीति में विश्वास जताने व बीजेपी परिवार में शामिल होना हमारी विजय सुनिश्चित करेगा।'

उन्होंने कहा, 'आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने कार्यकर्ताओं और जनता के बीच भरोसा खो चुकी है। AAP कार्यकर्ताओं में पार्टी छोड़ने की होड़ लगी है। दिल्ली ने केजरीवाल सरकार को विदाई देने का मन बना लिया है।' आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने अनुराग ठाकुर को आचार संहिता का उल्लंघन होने के कारण निर्दिष्ट अवधि के लिये चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया था। आदेश के अनुसार ठाकुर 30 जनवरी को शाम पांच बजे से अगले 72 घंटे तक प्रतिबंधित कर दिया गया था। 

उल्लेखनीय है कि आयोग ने इस मामले में ठाकुर को बीजेपी के स्टार प्रचारक की सूची से बाहर करने का आदेश जारी किया था। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अनुराग ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष