लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: दिल्ली चुनाव के 24 घंटे बाद वोटिंग प्रतिशत के खुलासे पर AAP ने उठाए सवाल

By नितिन अग्रवाल | Updated: February 10, 2020 10:16 IST

संजय सिंह ने आगे कहा कि जब बैलट पेपर से वोटिंग होती थी तो अगले दिन सुबह अखबारों में खबरें आ जाती थी कि कितना प्रतिशत मतदान हुआ। सारी मीडिया और दिल्ली इस बात का इंतजार कर रही है कि आखिर दिल्ली में कितना प्रतिशत मतदान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि अंतिम मतदान प्रतिशत के आंकड़े की घोषणा में कोई असामान्य देरी नहीं हुई हैआप सांसद ने आरोप लगाया कि 70 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि चुनाव आयोग वोटिंग प्रतिशत तक बताने को तैयार नहीं है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के अंतिम मतदान प्रतिशत के ऐलान में देरी पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे पूरी तरह चौंकाने वाला करार दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दाल में कुछ काला होने की आशंका जताई है।

बवाल बढ़ता देख मतदान के 24 घंटे बाद चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इसबार दिल्ली में 62.59% वोटिंग हुई है। कुल 62.55 प्रतिशत महिलाओं और 62.62 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाला।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि अंतिम मतदान प्रतिशत के आंकड़े की घोषणा में कोई असामान्य देरी नहीं हुई है क्योंकि चुनाव अधिकारी इसकी सटीकता सुनिश्चित करने के लिए रात भर डेटा की जांच में जुटे रहे थे।

इससे पहले संजय सिंह ने कहा कि मेरे ख्याल में हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब चुनाव आयोग ने ये नहीं बताया कि दिल्ली में वोटिंग का प्रतिशत कितना रहा।

आप सांसद ने आरोप लगाया कि 70 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि चुनाव आयोग वोटिंग प्रतिशत तक बताने को तैयार नहीं है। इसका मतलब कहीं कुछ पक रहा है। उन्होंने कहा कि कोई खेल चल रहा है अंदर-अंदर क्योंकि मत का प्रतिशत बताना बेहद सामान्य बात है। 

संजय सिंह ने आगे कहा कि जब बैलट पेपर से वोटिंग होती थी तो अगले दिन सुबह अखबारों में खबरें आ जाती थी कि कितना प्रतिशत मतदान हुआ। सारी मीडिया और दिल्ली इस बात का इंतजार कर रही है कि आखिर दिल्ली में कितना प्रतिशत मतदान हुआ है।

सिंह ने आयोग से सवाल किया कि अलग-अलग बूथ से मिली जानकारी जोड़कर उसे बताने में आपको कितना वक्त लगता है। मनीष सिसोदिया ने तंज कसते हुए कहा कि क्या मतदान का फाइनल आंकड़ा भाजपा ऑफिस से मिलना है चुनाव आयोग को?

आपको बता दें कि शनिवार को दिल्ली में वोटिंग के बाद आए अधिकांश एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी की एकतरफा जीत की ओर इशारा किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 फरवरी को होगी और तभी तस्वीर पूरी तरह से साफ हो पाएगी लेकिन ये संकेत तो मिल चुका है कि दिल्ली में एकबार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020चुनाव आयोगआम आदमी पार्टीलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो