लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: AAP को मिला TMC का समर्थन, वीडियो जारी कर डेरेक ओ’ ब्रायन ने की जनता से ये अपील

By भाषा | Updated: January 30, 2020 10:56 IST

टीएमसी के नेता डेरेक ओ’ ब्रायन ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में डेरेक ओ' ब्रायन ने आप के उम्मीदवार का प्रचार करते हुए लोगों से उन्हें वोट देने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संबंध मैत्रीपूर्ण हैं और 2019 लोकसभा चुनाव में केजरीवाल ने भी पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष का समर्थन किया था। कोलकाता पुलिस के पूर्व प्रमुख राजीव कुमार के मामले में उन्होंने केन्द्र के खिलाफ बनर्जी का साथ दिया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है। इसे लेकर टीएमसी के नेता डेरेक ओ’ ब्रायन ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में डेरेक ओ' ब्रायन ने आप के उम्मीदवार का प्रचार करते हुए लोगों से उन्हें वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने जो बोला (शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और प्रदूषण) वो करके दिखाया। ब्रायन ने आप के उम्मीदर राघव चड्डा के लिए जनता से वोट देने की अपील की।  

ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संबंध मैत्रीपूर्ण हैं और 2019 लोकसभा चुनाव में केजरीवाल ने भी पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष का समर्थन किया था। कोलकाता पुलिस के पूर्व प्रमुख राजीव कुमार के मामले में उन्होंने केन्द्र के खिलाफ बनर्जी का साथ दिया था।

वहीं बनर्जी ने भी आम चुनाव के दौरान केजरीवाल पर हुए हमलों की निंदा की थी और मामले में भाजपा पर निशाना साधा था। ओ’ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘ आम आदमी पार्टी के राजेन्द्र नगर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार राघव चड्डा को वोट दें।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और सभी ‘आप’ उम्मीदवारों को वोट दें।’’ वीडियो में ओ’ ब्रायन मध्य दिल्ली के राजेन्द्र नगर निर्वाचन क्षेत्र में नजर आ रहे हैं, जहां वह केजरीवाल सरकार का समर्थन करने पहुंचे थे। उन्होंने वीडियो में कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, बिजली और प्रदूषण के संबंध में जो वादें किए गए वे पूरे हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने जो वादे किए , वे पूरे किए। यहां से राघव चड्डा उम्मीदवार हैं... दिल्ली के युवा प्रतिभावानों में से एक। आप को वोट दें, राघव चड्डा का वोट दें। आम आदमी पार्टी बहुत-बहुत अच्छा करे।’’

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीराघव चड्ढाटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए