लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः कल पूरे दिन आम आदमी पार्टी का छाया रहा ये AAAP शॉर्ट फॉर्म, चुनाव आयोग ने बताई उसके पीछे की वजह 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 12, 2020 14:31 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए इस बार 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ। आठ फरवरी को वोटिंग करवाई गई थी और 11 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया गया है। इस बीच बीते दिन आम आदमी पार्टी का शॉर्ट फॉर्म AAAP चर्चा में रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के मंगलवार (11 फरवरी) को परिणाम घोषित किए गए, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) को प्रचंड बहुमत मिला है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर AAP की जगह AAAP दिखाई दे रहा था।AAAP एक टाइपिंग मिस्टेक नहीं थी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के मंगलवार (11 फरवरी) को परिणाम घोषित किए गए, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) को प्रचंड बहुमत मिला है। उसने 62 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को आठ सीटें मिलीं हैं। वहीं, कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला है। चुनाव परिणामों की घोषणा के समय एक चीज चर्चा में थी, जिसमें आम आदमी पार्टी का शॉर्ट फॉर्म था। दरअसल, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर AAP की जगह AAAP दिखाई दे रहा था, जिसको टाइपो (टाइपिंग मिस्टेक) कहा जा रहा था, लेकिन वह टाइपो नहीं था।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के शॉर्ट फॉर्म AAAP के संदर्भ में बताया है कि रिकॉर्ड में पार्टी का संक्षिप्त नाम AAAP है और वह टाइपो नहीं है। आम आदमी पार्टी के गठन से बहुत पहले ही AAP को आवामी आमजन पार्टी को आवंटित किया गया था। 

चुनाव आयोग की प्रवक्ता शैफाली शरण ने बताया गया है कि आम आदमी पार्टी ने 2013 में पंजीकरण के लिए चुनाव आयोग से संपर्क किया था। 2015 के चुनावों में भी AAAP इस्तेमाल किया गया। ये टाइपो नहीं है। आवामी आमजन पार्टी ने अपना पंजीकरण साल 2011 में करवाया था। उसका संक्षिप्त नाम AAP है।

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए इस बार 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ। आठ फरवरी को वोटिंग करवाई गई थी और 11 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया गया है। आम आदमी पार्टी की ओर से ऐलान किया गया है कि रविवार सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। 

अगर दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 की बात करें तो आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीन, कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। बीते चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। AAP को जहां 54.3 फीसदी वोट मिले, जबकि बीजेपी को 32.2 और कांग्रेस को सिर्फ 9.7 फीसदी वोट मिले थे। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप