लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: दिल्ली चुनाव के नतीजों से तय होगी भाजपा के 240 सांसदों की रेटिंग

By संतोष ठाकुर | Updated: February 9, 2020 08:15 IST

कई बिंदुओं के आधार पर इन सांसदों को भी रेटिंग प्रदान की जाएगी और यह उनके अगले आम चुनाव की उम्मीदवारी में अहम होगा.

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति के तहत अपने 240 सांसदों को दिल्ली के विभिन्न स्लम और अनिधकृत कालोनियों में तैनात किया था. दिल्ली में तैनात सांसदों ने अपने क्षेत्र को लेकर कई प्रकार की सलाह दी थी.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में नतीजे भले ही केवल 70 उम्मीदवारों का आने वाला है लेकिन इससे भविष्य भाजपा के 240 सांसदों का तय होगा. ये वे सांसद है जिनकी ड्यूटी चुनाव में लगाई गई थी और उन्हे विभिन्न इलाकों का प्रभार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिया था. भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति के तहत अपने 240 सांसदों को दिल्ली के विभिन्न स्लम और अनिधकृत कालोनियों में तैनात किया था. 

उन्हें अन्य कार्य के साथ यह जिम्मेदारी भी दी गई थी कि वे इन स्लम और अनिधकृत कालोनियों में रात्रि विश्राम भी करें. इसका मकसद यह था कि जब वे रात को भी वहां पर रहेंगे तो वे जनता की नब्ज को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और उसके लिहाज से अंतिम स्तर की रणनीति बनाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को अपनी सलाह दे पाएंगे. भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि जिन 240 सांसदों की चुनावी ड्यूटी विभिन्न इलाकों में लगाई है उनका आकलन केवल इस बात से नहीं होगा कि उनके इलाकों में भाजपा के उम्मीदवार का नतीजा क्या रहा है. 

इसकी वजह यह है कि कोई भी दल दिल्ली की 70 सीटों पर जीत दर्ज नहीं कर सकता है. लेकिन यह जरूर आकलन किया जाएगा कि दिल्ली में तैनात सांसदों ने अपने क्षेत्र को लेकर कितनी सलाह दी. उन्होंने जो आकलन किया वह कितना सटीक था. उनके सामांजस्य का स्तर क्या था. 

उम्मीदवार और उनके प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ इन सांसदों का संवाद कैसा था. क्या उनकी तैनाती संबंधित क्षेत्रों में भाजपा की रणनीति को कोई धार देने में सफल रही. इन बिंदुओं के आधार पर इन सांसदों को भी रेटिंग प्रदान की जाएगी और यह उनके अगले आम चुनाव की उम्मीदवारी में अहम होगा.

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस