लाइव न्यूज़ :

Breaking: दिल्ली में वोटिंग के बीच AAP और BJP कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट, देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 8, 2020 17:16 IST

दिल्ली में विधानसभा चुनाव-2020: इस चुनाव में 1.47 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करने योग्य हैं जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दिल्ली की 70 सीटों के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले विधानसभा चुनाव में दिल्ली में 67.08 फीसदी मतदान हुआ था।इस चुनाव में 1.47 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करने योग्य हैं जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 70 सीटों पर वोटिंग जारी है। इसी बीच रिठाला विधानसभा के बुध विहार फेज-2 में प्रिंस पब्लिक स्कूल के बाहर पोलिंग पर आप कार्यकर्ता और बीजेपी कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई है। मारपीट का वीडियो एनबीटी ने जारी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों ओर से लोग एक-दूसरे को मार रहे हैं। एक शख्स कुर्सी उठाकर भी लोगों को पीटता दिख रहा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक किसी ने पीसीआर में कॉल करके आप और बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ता के बीच झड़प की जानकारी दी। जब एसएचओ अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक मामला खत्म हो चुका था। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने मामले में शिकायत नहीं दर्ज कराई है।

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान जारी है और दिन में तीन बजे तक 41.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती तीन घंटे में मतदान की गति धीमी थी और इस वजह से मत प्रतिशत अपेक्षाकृत कम दिख रहा है।

इस चुनाव में 1.47 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करने योग्य हैं जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दिल्ली की 70 सीटों के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

पिछले विधानसभा चुनाव में दिल्ली में 67.08 फीसदी मतदान हुआ था। सुबह के समय मतदान कम रहने के बारे में पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि दोपहर बाद मतदान गति तेज होने लगती है। जाफराबाद, शाहीन बाग और सीलमपुर जैसे अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में मतदान केंद्रों के बार लंबी कतारें देखी गई।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया