लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः सलाम मतदाता, 111 साल की कलीतारा मंडल ने डाला वोट, कहा- मुझे बहुत खुशी मिली

By भाषा | Updated: February 8, 2020 12:10 IST

बेटे, पोते और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सीआर पार्क स्थित मतदान केन्द्र पर पहुंचीं 111 साल की मंडल ने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद बड़े गर्व से अपनी स्याही लगी ऊंगली फोटाग्राफर्स के सामने कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देमुझे इस चुनाव में मतदान करके खुशी हो रही है।मुझे याद नहीं है कि मैंने कितने चुनावों में भाग लिया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद राजधानी की सबसे उम्रदराज महिला मतदाता कलीतारा मंडल ने शनिवार को सभी से घरों से बाहर निकलने और पूरे उत्साह के साथ वोट डालने की अपील की।

बेटे, पोते और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सीआर पार्क स्थित मतदान केन्द्र पर पहुंचीं 111 साल की मंडल ने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद बड़े गर्व से अपनी स्याही लगी ऊंगली फोटाग्राफर्स के सामने कर दी।

उन्होंने ‘पीटीआई...भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे इस चुनाव में मतदान करके खुशी हो रही है। मुझे याद नहीं है कि मैंने कितने चुनावों में भाग लिया है, लेकिन जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें वोट जरूर डालना चाहिए। मैं अन्य लोगों से भी घरों से निकलने और वोट डालने की अपील करती हूं।’’

अविभाजित भारत के बारीसाल (अब बांग्लादेश में है) में 1908 में जन्मीं मंडल ने उपमहाद्वीप को कई बुरे दौरे से गुजरते हुए देखा हैं उन्होंने 1947 का भारत-पाकिस्तान और 1971 का पाकिस्तान-बांग्लादेश विभाजन भी देखा है। राष्ट्रीय राजधानी में बसने से पहले उन्हें अपने परिवार के साथ दो बार शरणार्थी बनकर भी रहना पड़ा है।

राजधानी में 100 से ज्यादा आयु वाले मतदाताओं की संख्या करीब 150 है। भारत के करीब-करीब सभी चुनाव देखने और उनमें हिस्सा लेने वाली मंडल को मतपत्र और मतपेटियों वाले दिन बखूबी याद हैं। वह कहती हैं, ‘‘हां, मुझे याद है। वे लोग (मतदान अधिकारी) मेरे अंगूठे का निशान लेते और फिर मतपत्र को मोड़कर पेटी में डाला जाता। मैंने बड़ी मशीनों (ईवीएम) पर भी मतदान किया है।’’

मंडल को सीआर पार्क में के. ब्लॉक स्थित उनके आवास से मतदान केन्द्र तक लेकर आने वाले सहायक मतदान अधिकारी हरीश कुमार ने कहा, ‘‘मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि यह काम सौंपा गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस उम्र में भी वह आयीं और वोट डाला। इससे हम सभी भारतीयों को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने की प्रेरणा मिलनी चाहिए।’’ कुमार ने बताया कि यहीं पास में ग्रेटर कैलाश में भी एक इतने ही उम्रदराज व्यक्ति रहते हैं। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब