Delhi Chunav Parinam 2025: 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार?, भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा और रेखा गुप्ता ने जीत दर्ज की...
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2025 13:35 IST2025-02-08T13:34:24+5:302025-02-08T13:35:26+5:30
Delhi Election Results 2025 Live: शालीमार से भाजपा नेता रेखा गुप्ता ने आप उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29595 मतों से पराजित किया।

photo-ani
Delhi Election Results 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों मनजिंदर सिंह सिरसा और रेखा गुप्ता ने क्रमश: राजौरी गार्डेन तथा शालीमार विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के वीरेंद्र सिंह कादियान ने जीत दर्ज की। निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार तंवर को 2029 मतों से पराजित किया। सिरसा ने राजौरी गार्डेन से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी धनवती चंदेला को 18190 मतों के अंतर से पराजित किया। शालीमार से भाजपा नेता रेखा गुप्ता ने आप उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29595 मतों से पराजित किया।
#WATCH | BJP candidate from New Delhi assembly seat Parvesh Verma celebrates his victory after he defeats AAP national convener and former Delhi CM, Arvind Kejriwal#DelhiElection2025pic.twitter.com/Z20ZjMM81m
— ANI (@ANI) February 8, 2025
BJP candidate from New Delhi assembly seat Parvesh Verma celebrates his victory after he defeats AAP national convener and former Delhi CM, Arvind Kejriwal
#DelhiElection2025pic.twitter.com/uD47yWY32D— ANI (@ANI) February 8, 2025
27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी तय, केजरीवाल, सिसोदिया सहित कई दिग्गज हारे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के आए रुझानों से अब लगभग स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है। रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित सत्तारूढ़ दल के कई अन्य प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर एक बजे तक आए रुझानों में भाजपा दिल्ली की 70 में से 48 सीट पर निर्णायक बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है जबकि आप 22 सीट पर सिमटने के कगार पर है। दिल्ली में पांच फरवरी को हुए चुनाव में 1.55 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 60.54 प्रतिशत ने मतदान किया था। भाजपा ने 1998 में दिल्ली में सरकार बनाई थी।
#WATCH | #DelhiElectionResults | Wife of BJP candidate from the New Delhi assembly constituency Parvesh Verma, Swati Singh Verma says, "Today's victory shows that people have trust in BJP and PM Modi..." pic.twitter.com/YBmOl34Qvz
— ANI (@ANI) February 8, 2025
#DelhiAssemblyElection2025 | On BJP set to form the government in Delhi, BJP National Vice Baijayant Jay Panda says, "The biggest reason for this history being made is the guarantee of Prime Minister Narendra Modi that the promises made in the BJP manifesto will be fulfilled.… pic.twitter.com/ZJZx8KcurE— ANI (@ANI) February 8, 2025
उस चुनाव में उसे 49 सीट पर जीत मिली थी। अन्ना आंदोलन से नेता के रूप में उभरे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 2015 में 67 सीट जीतकर सरकार बनाई और 2020 में 62 सीट जीतकर सत्ता में धमाकेदार वापसी की थी। इसके पहले 2013 के अपने पहले चुनाव में आप ने 31 सीट जीती थीं लेकिन वह सत्ता से दूर रह गई थी।
#WATCH | Milkipur, UP: BJP workers celebrate as BJP candidate for Milkipur bye-elections Chandrabhanu Paswan leads with a margin of 42071 votes at the end of 17 rounds of counting pic.twitter.com/CltMM8rEFe
— ANI (@ANI) February 8, 2025
बाद में कांग्रेस के समर्थन से केजरीवाल पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे। इस बार सत्ता की अग्रसर भाजपा 2015 के चुनाव में सिर्फ तीन सीट पर सिमट गई थी जबकि 2020 के चुनाव में उसके सीट की संख्या बढ़कर आठ हो गई थी। वैकल्पिक और ईमानदार राजनीति के साथ भ्रष्टाचार पर प्रहार के दावे के साथ राजनीति में कदम रखने वाले केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी को इस चुनाव से पहले कई आरोपों का भी सामना करना पड़ा और उसके कई नेताओं को जेल भी जाना पड़ा।
भाजपा ने शराब घोटाले से लेकर ‘शीशमहल’ बनाने जैसे आरोप लगाकर केजरीवाल और आप के कथित भ्रष्टाचार को इस चुनाव में मुख्य मुद्दा बनाया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इन विषयों पर लगातार हमले किए। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली में भाजपा को मिली जीत कई मायनो में अहम है।
आप संयोजक दिल्ली को विकास का ‘केजरीवाल मॉडल’ बताकर चुनाव मैदान में थे जबकि भाजपा ने इसके विरुद्ध विकास का ‘मोदी मॉडल’ पेश किया था। इसके तहत भाजपा ने जहां अपने संकल्प पत्र में मुफ्त बिजली, पानी सहित आप सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने के साथ ही महिलाओं को 2500 रुपये का मासिक भत्ता और 10 लाख रुपये तक का ‘मुफ्त’ इलाज सहित कई अन्य वादे किए थे।