लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Results: 10 साल में 13 अंक बढ़ा भाजपा का मत प्रतिशत?, ‘आप’ का मत प्रतिशत 10 अंक कम, यहां देखिए साल दर साल आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2025 13:58 IST

Delhi Election Results: भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में 70 में से 48 सीट जीतकर सत्ता हासिल कर ली है तथा ‘आप’ को 22 सीट पर जीत मिली।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की है।दिल्ली में कांग्रेस लगातार तीसरी बार एक भी सीट नहीं जीत सकी।‘आप’ को 43.57 प्रतिशत मत मिले, जो 2020 के चुनाव में 53.57 प्रतिशत से कम है।

Delhi Election Results: दिल्ली में पिछले 10 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मत प्रतिशत लगभग 13 अंक बढ़ा है जबकि इसी अवधि के दौरान ‘आप’ का मत प्रतिशत लगभग 10 अंक कम हुआ है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के मतों में मात्र दो प्रतिशत का अंतर रहा। भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में 70 में से 48 सीट जीतकर सत्ता हासिल कर ली है तथा ‘आप’ को 22 सीट पर जीत मिली। भाजपा ने 26 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की है। दिल्ली में कांग्रेस लगातार तीसरी बार एक भी सीट नहीं जीत सकी।

‘आप’ को 43.57 प्रतिशत मत मिले, जो 2020 के चुनाव में 53.57 प्रतिशत से कम है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में उसे 54.5 प्रतिशत मत मिले थे। ऐसा शायद पहली बार है कि कोई पार्टी 40 प्रतिशत मत प्राप्त करने के बाद भी चुनाव हार गई। वर्ष 2020 और 2015 में ‘आप’ ने क्रमशः 67 और 62 सीट हासिल करके भारी जनादेश हासिल किया था।

भाजपा ने 45.56 प्रतिशत मत हासिल किये और 48 सीट जीतीं। भाजपा का मत प्रतिशत 2020 के चुनाव में मिले 38.51 प्रतिशत और 2015 के चुनाव में हासिल 32.3 प्रतिशत के मुकाबले बढ़ा है। वर्ष 1998 से 2013 तक 15 साल तक दिल्ली में सत्ता में रही कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली और उसे 6.34 प्रतिशत मत मिले।

देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए एकमात्र राहत की बात यह रही कि पिछली बार की तुलना में इस बार उसके मत प्रतिशत में 2.1 प्रतिशत का सुधार हुआ। कांग्रेस को 2020 के विधानसभा चुनाव में 4.3 प्रतिशत मत मिले थे। कांग्रेस को इस बार मिले 6.34 फीसदी वोट के चलते ‘आप’ को सभी विधानसभा क्षेत्रों में नुकसान उठाना पड़ा।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyकांग्रेसदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Delhi Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?