लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एग्जिट पोल में BJP की हार पर पाकिस्तानी मंत्री ने जताई खुशी, कुमार विश्वास ने कहा- पाकिस्तानी चूजा कुदक रहा है

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 9, 2020 15:08 IST

Delhi election exit poll 2020: वर्ष 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 67 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल की थी और भाजपा के खाते में केवल तीन सीट आई थीं। तब दोनों पार्टियों का वोट प्रतिशत क्रमश: 54.3 और 32.3 प्रतिशत था। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए वोटिंग होने के बाद आए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनते हुए नहीं दिखाई दे रही है।आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर बड़ी जीत हासिल करते हुए दिखाई दे रही है। पाकिस्तान ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोला जिसका मशहूर कवि कुमार विश्वास ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए वोटिंग होने के बाद आए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनते हुए नहीं दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर बड़ी जीत हासिल करते हुए दिखाई दे रही है। इस पर पाकिस्तान ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोला जिसका मशहूर कवि कुमार विश्वास ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

पाकिस्तान के मंत्री फवाद हुसैन ने एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी के सत्ता से दूर रहने को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा, 'दिल्ली चुनाव में चरमपंथी शासन की हार पर बहुत खुश हूं, उम्मीद करता हूं मोदी इस हार से सीखेंगे और नफरत फैलाने वाली नीतियों की समीक्षा करेंगे।'

उनके इस ट्वीट को कुमार विश्वास ने रिट्वीट करते हुए लिखा, 'पाकिस्तानी चूज़ा कुदक रहा है...।' बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान दिल्ली के चुनाव में कूदा हो। वह पहले भी कूद चुका है और पीएम मोदी पर हमला बोल चुका है, जिसका मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करारा जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि आंदकवाद को प्रायोजित करने वाला देश हमारे आंतरिक मामलों में दखलंदाजी न करे। नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं और वो मेरे भी प्रधानमंत्री है। दिल्ली का चुनाव हमारा आंतरिक मामला है।  बीते दिन वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल में बीजेपी काफी पिछड़ती हुई दिखाई दी है। इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 59-68 और भाजपा को 2-11 सीट मिल सकती हैं। वहीं, एबीपी-सी वोटर के अनुसार आप को 49-63 और भाजपा को 5-19 सीट मिल सकती हैं। 

टाइम्स नाउ-इस्पोस के अनुसार केजरीवाल की कुर्सी बरकरार रह सकती है और आप को 47 तथा भाजपा को 23 सीट मिल सकती हैं। रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 48-61 और भाजपा को 9-21 सीट मिलने के आसार हैं। 

टीवी 9 भारतवर्ष-सिसेरो के अनुसार आप को 52-64 और भाजपा को 6-16 सीट मिल सकती हैं। वहीं, नेता-न्यूज एक्स के अनुसार आप के खाते में 53-57 और भाजपा के खाते में 11-17 सीट आ सकती हैं। 

एबीपी के सर्वेक्षण में कहा गया कि आप का वोट प्रतिशत 50.4 और भाजपा का वोट प्रतिशत 36 हो सकता है। वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस पोल के अनुसार दोनों पार्टियों के लिए यह आंकड़ा क्रमश: 56 और 35 प्रतिशत का हो सकता है। 

वर्ष 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 67 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल की थी और भाजपा के खाते में केवल तीन सीट आई थीं। तब दोनों पार्टियों का वोट प्रतिशत क्रमश: 54.3 और 32.3 प्रतिशत था। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020एग्जिट पोल्सनरेंद्र मोदीपाकिस्तानकुमार विश्वास
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन