लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: BJP नेताओं ने केजरीवाल को आतंकवादी बताया तो बेटी ने दिया जवाब, कहा- मुफ्त इलाज व शिक्षा देना क्या आतंकवाद है?  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 08:55 IST

हर्षिता ने कहा कि मेरे पिता हमेशा सामाजिक सेवाओं में रहे हैं। उसने बताया कि मुझे याद है कि बचपन में वह हमें सुबह ही जगाते हैं। इसके बाद मेरे भाई, माता, दादा-दादी और मैं सुबह 6 बजे एक साथ बैठकर भगवद् गीता पढ़ते हैं और 'इन्सान से इन्सान का हो भाइचारा' गीत गाते थे।

Open in App
ठळक मुद्देहर्षिता केजरीवाल ने इसके अलावा कहा कि वे (भाजपा) कहते हैं कि वह गंदी राजनीति करते हैं, लेकिन क्या यह सही है! इसके आगे हर्षिता कहता हैं कि दिल्ली में अगर स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों के लिए मुफ्त किया जाता है तो क्या यह आतंकवाद है?

दिल्ली विधान सभा चुनाव 8 फरवरी को है। ऐसे में कुल बचे तीन दिनों में हर दल सत्ता में वापसी के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के मंच से हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर हुए विवाद व भाजपा द्वारा केजरीवाल को आतंकवाद कहे जाने के बाद उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल ने मोर्चा संभाल लिया है। 

हर्षिता ने कहा कि मेरे पिता हमेशा सामाजिक सेवाओं में रहे हैं। उसने बताया कि मुझे याद है कि बचपन में वह हमें सुबह ही जगाते हैं। इसके बाद मेरे भाई, माता, दादा-दादी और मैं सुबह 6 बजे एक साथ बैठकर भगवद् गीता पढ़ते हैं और 'इन्सान से इन्सान का हो भाइचारा' गीत गाते थे। हमें इस गीत के बारे समझाया जाता था। क्या यह सब आतंकवाद है? 

हर्षिता केजरीवाल ने इसके अलावा कहा कि वे (भाजपा) कहते हैं कि वह गंदी राजनीति करते हैं, लेकिन क्या यह सही है! इसके आगे हर्षिता कहता हैं कि दिल्ली में अगर स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों के लिए मुफ्त किया जाता है तो क्या यह आतंकवाद है? यदि बच्चों को शिक्षित बनाया जाता है तो क्या यह आतंकवाद है? यदि बिजली और पानी की आपूर्ति में सुधार किया जाता है? तो क्या सुधार करने वाले को आप आतंकवादी कहेंगे। 

बता दें कि पिछले दिनों पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के सांसद प्रवेश साहब सिंह वर्मा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘आतंकवादी’ कहे जाने पर चुनाव आयोग ने गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

आयोग द्वारा जारी नोटिस में वर्मा से 31 जनवरी को शाम पांच बजे तक इस मामले में अपना पक्ष रखने को कहा गया था। आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा 29 जनवरी को इस बारे में की गयी शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की।

नोटिस के अनुसार आप ने 29 जनवरी को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को वर्मा की शिकायत करते हुये निर्वाचन नियमों के तहत उनके खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। नोटिस के मुताबिक एक समाचार चैनल के साथ बातचीत में वर्मा द्वारा केजरीवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुये उन्हें ‘आतंकवादी’ बताया गया था।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालआतंकवादीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील