लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का आपत्तिजनक ट्वीट, केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ने लगे हैं, अभी तो ओवैसी...

By स्वाति सिंह | Updated: February 4, 2020 10:19 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने बयानों और ट्वीट के चलते सुर्ख़ियों में रहे बीच बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने एक बार फिर विवादित टिपण्णी की है।इससे पहले सोमवार को भी मिश्रा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का नया नाम मुस्लिम लीग होना चाहिये।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल मिश्रा ने एक बार फिर विवादित टिपण्णी की है। कपिल मिश्रा ने लिखा 'केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ने लगे है

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने बयानों और ट्वीट के चलते सुर्ख़ियों में रहे बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने एक बार फिर विवादित टिपण्णी की है। मंगलवार को उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल और एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला है।

कपिल मिश्रा ने लिखा 'केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ने लगे हैं, अभी तो ओवैसी भी हनुमान चालीसा पढ़ेगा, ये हमारी एकता की ताकत हैं। ऐसे ही एक रहना हैं। इकट्ठा रहना हैं। एक होकर वोट करना हैं। हम सबकी एकता से "20% वाली वोट बैंक" की गंदी राजनीति की कब्र खुदकर रहेगी।'

इससे पहले सोमवार को भी मिश्रा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का नया नाम मुस्लिम लीग होना चाहिये। उन्होंने कहा था 'आप को अपना नाम बदल लेना चाहिए अब उनका नाम मुस्लिम लीग हो जाना चाहिए, वो वही राजनीति कर रहे हैं जो मुस्लिम लीग करती थी। कल उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को सभा करने पर बैन हो जाना चाहिए। योगी जी के बोलने से कौन डरेगा। ये केवल 20%मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति कर रहें।'

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा के विवादित ट्वीट के संबंध पुलिस ने शुक्रवार (24 जनवरी) को एफआईआर दर्ज की थी। मालूम हो कि सोमवार को दिल्ली के अरविंद केजरीवाल एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में खुद को बजरंग बली का सबसे बड़ा भक्त बताते हुए हनुमान चालीसा सुना दी। दरअसल खुद को बड़ा हनुमान भक्त बताने पर एंकर ने उनसे हनुमान चालीस सुनाने को कह था, जिस केजरीवाल ने मान लिया और उसकी कुछ लाइनें गाकर सुनाईं।

मिश्रा ने अपने विवादित ट्वीट में दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले चुनाव को भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले जैसा बताया था। ट्विटर ने चुनाव आयोग के निर्देश के बाद विवादित ट्वीट को हटा दिया है । इससे पहले, दिन में चुनाव आयोग ने ट्विटर से उचित कदम उठाने को कहा क्योंकि विवादित ट्वीट से सांप्रदायिक भावनाएं भड़क सकती हैं। चुनाव आयोग ने ट्विटर को कार्रवाई के बारे में भी बताने को कहा था ।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर