लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: नई दिल्ली सीट पर BJP ने CM केजरीवाल के सामने सुनील यादव को उतारा, AAP का तंज-बीजेपी ने किया सरेंडर

By स्वाति सिंह | Updated: January 21, 2020 10:21 IST

बीजेपी ने दिल्ली इकाई के युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़ा किया है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने भाजपा के साथ मिल कर चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की जिसके बाद उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की गई। 

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने सुनील यादव को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़ा किया है।आम आदमी पार्टी ने बीजेपी की लिस्ट पर तंज कसा है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजधानी की सबसे हॉट सीट कहे जाने वाले नई दिल्ली पर सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव को उतारा है। वहीं कांग्रेस ने यहां रोमेश सभरवाल को टिकट दिया है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी की लिस्ट पर तंज कसा है। बीजेपी ने अबतक 67 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बीजेपी ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस लिस्ट पर सौरभ भारद्वाज ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया, 'बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट देखते हुए और सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार को देखकर ऐसा लग रहा है कि बीजेपी ने पहले ही सरेंडर कर दिया है। 70/70'

बता दें कि दिल्ली इकाई के युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़ा किया है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने भाजपा के साथ मिल कर चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की जिसके बाद उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की गई। 

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर शिअद की राय भिन्न है और इसी के चलते उसने भाजपा के साथ चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। इस सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम हैं और इसके अनुसार दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजेन्द्रपाल सिंह बग्गा हरि नगर से और पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा के प्रमुख मनीष सिंह दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। 

भाजपा ने उन सभी चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जहां से दिल्ली विधानसभा चुनावों में शिअद के उम्मीदवार खड़े होते थे। धर्मवीर सिंह को कालकाजी, पूर्वी दिल्ली के पूर्व उप महापौर संजय गोयल को शाहदरा और रमेश खन्ना को राजौरी गार्डन से टिकट दिया गया है। 

इनके अलावा सुमनलता शौकीन नांगलोई जाट से, रविंद्र चौधरी कस्तूरबा नगर से, कुसुम खत्री महरौली से और अनिल गोयल कृष्णा नगर से उम्मीदवार हैं। भाजपा ने तीन सीटें सहयोगी दल जद (यू) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपपी) के लिए छोड़ी हैं। जद (यू) बुराड़ी तथा संगम विहार वहीं लोजपा सीमापुरी सीट से अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होगी। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालकांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब