लाइव न्यूज़ :

Delhi Election 2020: ट्विटर पर छिड़ा 'वोट युद्ध', स्मृति ईरानी ने दिल्ली सीएम को कहा 'महिला विरोधी केजरीवाल', मिला ये मजेदार जवाब

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 8, 2020 13:35 IST

पहले बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 'महिला विरोधी केजरीवाल' कहा तो इसके जवाब में केजरीवाल ने भी एक मजेदार ट्वीट किया।

Open in App

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज मतदान हो रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर राजनेता एक दूसरे पर तंज कसने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। ये सब देखकर लग रहा है कि सोशल मीडिया पर 'वोट युद्ध' छिड़ गया है। पहले बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 'महिला विरोधी केजरीवाल' कहा तो इसके जवाब में केजरीवाल ने भी एक मजेदार ट्वीट किया।

सबसे पहले अरविंद केजवरीवाल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा, "वोट डालने ज़रूर जाइये, सभी महिलाओं से ख़ास अपील - जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।"

स्मृति ईरानी ने केजरीवाल के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते की वे स्वयं निर्धारित कर सके किसे वोट देना है ? #महिलाविरोधीकेजरीवाल"

स्मृति ईरानी के इस ट्वीट का अरविंद केजरीवाल ने मजेदार तरीके से जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "स्मृति जी, दिल्ली की महिलाओं को किसे वोट देना है यह तय कर लिया है और पूरी दिल्ली में इस बार अपने परिवार का वोट महिलाओं ने ही तय किया है। आखिर घर तो उन्हें ही चलाना होता है"

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालस्मृति ईरानीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया