लाइव न्यूज़ :

Delhi Covid-19 News: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे यूके स्ट्रेन? पूरे देश में लिए गए सैंपल्स का रिजल्ट बना चिंता का विषय

By गुणातीत ओझा | Updated: April 23, 2021 20:45 IST

भारत में यूके स्ट्रेन के कुल 1,644 मामले पाए गए हैं, दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन के 112 मामले, ब्राजील का एक स्ट्रेन और भारत के डबल म्यूटेंट के 732 मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में यूके स्ट्रेन के कुल 1,644 मामले पाए गए हैं।दिल्ली में कोविड-19 यूके स्ट्रेन के ज्यादा मामले मिले हैं।

नई दिल्ली। देश की राजधानी में भारी तबाही यूके के स्ट्रेन ने मचा रखी है। हाल ही में लिए गए नमूनों के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 यूके स्ट्रेन के ज्यादा मामले मिले हैं। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) द्वारा जारी किए गए डेटा में दिल्ली में यूके स्ट्रेन के 400 से अधिक मामले और भारतीय डबल म्यूटेंट के 76 मामले पाए गए हैं। पूरे देश में लिए गए सैंपल्स का 11 प्रतिशत चिंता कारण बना हुआ है।

भारत में यूके स्ट्रेन के कुल 1,644 मामले पाए गए हैं, दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन के 112 मामले, ब्राजील का एक स्ट्रेन और भारत के डबल म्यूटेंट के 732 मामले हैं। दिल्ली में यूके स्ट्रेन के मामलों की संख्या मार्च माह के शुरुआत से अंत तक लगभग दोगुनी हो गई है यानि इसमें 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। "SARS-CoV-19 की जीनोम सीक्वेंसिंग" पर एक वेबिनार में, NCDC के निदेशक, सुजीत कुमार सिंह ने कहा, "यूके का स्ट्रेन सीधे तौर पर दिल्ली में कोरोना मामलों के उछाल को दर्शाता है।"

उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक अलग ही तरह की स्थिति बनी हुई है। यहां यूके वेरिएंट और बी 1617 (डबल म्यूटेशन) मौजूद हैं। हमने 2 मार्च को यूके वेरिएंट में 28 प्रतिशत की वृद्धि देखी और यह मार्च के अंतिम सप्ताह में 50 प्रतिशत तक बढ़ गया। दिल्ली में ज्यादा संख्या में मिल रहे यूके वेरिएंट और वहीं बढ़ते कोरोना के मामलों को जोड़कर देखा जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा कि कोविड के यूके वेरिएंट की वजह से ही यहां इतने ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

बता दें कि 15,135 सैंपल्‍स की जीनोम सीक्‍वेसिंग के बाद यूके वेरिएंट और दिल्ली में बढ़े कोरोना के केसों का संबंध सामने आया है। इन सैंपल्स में से 1,735 (11.5 फीसदी) में यूके वेरिएंट पाया गया है। वहीं, महाराष्ट्र की बात करें तो यहां यूके स्ट्रेन के 24 मामले, दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन के 6 मामले, ब्राजील स्ट्रेन का 1 और भारतीय डबल म्यूटेशन के 427 मामले पाए गए। महाराष्ट्र में वेरिएंट के लिए 1,770 से अधिक नमूनों की जिनों सिक्वेंसिंग की गई थी।

दिल्‍ली के 3208 सैंपल की सीक्‍वेंसिंग में दक्षिण अफ्रीकी स्‍ट्रेन के 23 मामले मिले। पंजाब में यूके स्‍ट्रेन के 551 केस, दक्षिण अफ्रीकी वेरिएंट के दो और डबल म्‍यूटेंट का एक केस मिला है। तेलंगाना में यूके स्‍ट्रेन के 170 केस मिले हैं, दक्षिण अफ्रीकी वेरिएंट के 57 और डबल म्‍यूटेंट के तीन केस मिले हैं। बंगाल में यूके स्‍ट्रेन के 40 केस मिले हैं, दक्षिण अफ्रीकी स्‍ट्रेन के 9 और इंडियन डबल म्‍यूटेंट के 124 केस मिले हैं। पंजाब में इस वेरिएंट  का सबसे अधिक अनुपात (73.5%) है इसके बाद यूपी (60%) और तेलंगाना (41%) का नंबर आता है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारतMaharashtra में कोरोना के 13 नए मामले, 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए