लाइव न्यूज़ :

जामिया हिंसा पर कोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट, 25 फरवरी तक का दिया वक्त

By भाषा | Updated: February 17, 2020 23:37 IST

दिल्ली की अदालत में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईएसा) के सचिव चंदन कुमार ने याचिका दाखिल की थी, जिसपर आज सुनवाई हो रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गुरमोहिना कौर ने जांच अधिकारी को नोटिस जारी किया और 25 फरवरी तक रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।डीटीसी की चार बसें, 100 निजी वाहनों और पुलिस की 10 बाइकों में तोडफोड़ की गयी थी।

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को दिल्ली पुलिस को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया कि क्या वह उन अधिकारियों के खिलाफ जांच कर रही है जो पिछले साल 15 दिसंबर को सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान जामिया मिल्लिया इस्लामिया में कथित तौर पर घुसे थे और छात्रों पर लाठीचार्ज किया था।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गुरमोहिना कौर ने जांच अधिकारी को नोटिस जारी किया और 25 फरवरी तक रिपोर्ट दाखिल करने को कहा । दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है । अदालत ने प्रदर्शन के दौरान जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास हिंसा से जुड़े मामले में मौजूदा जांच को लेकर दिल्ली पुलिस से स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।

पिछले साल 15 दिसंबर को इलाके में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गया था। डीटीसी की चार बसें, 100 निजी वाहनों और पुलिस की 10 बाइकों में तोडफोड़ की गयी थी। पुलिस भी विश्वविद्यालय परिसर में घुसी थी और कथित तौर पर छात्रों पर हमला किया था।

अदालत ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईएसा) के सचिव चंदन कुमार द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता ने अदालत की निगरानी में जांच कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि जांच एजेंसी विश्वविद्यालय परिसर में ‘‘कहर बरपाने’’ वाले पुलिस कर्मियों को बचा रही है । वामपंथी रूझान वाले छात्र संगठन के नेता का नाम मामले में आरोपी के तौर पर दर्ज है । भाषा आशीष नरेश नरेश

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष