लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के साथ मास्टर प्लान 2041 के मसौदे पर चर्चा की

By भाषा | Updated: July 19, 2021 18:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली के मास्टर प्लान (एमपीडी) 2041 के मसौदे पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। यह मसौदा राष्ट्रीय राजधानी के दीर्घकालिक विकास के लिए रोडमैप तैयार करता है।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा तैयार किया गया मसौदा एमपीडी 2041 जून की शुरुआत में डीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया और 23 जुलाई तक लोगों से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की गयी हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के मास्टर प्लान 2041 को लेकर सोमवार को सभी विभागों के साथ मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मास्टर प्लान के मद्देनजर दिल्ली के विकास को लेकर दिल्ली सरकार की तरफ से दिए जाने वाले सुझावों पर विस्तार से चर्चा हुई।’’

डीडीए ने दिल्ली के मास्टर प्लान के लिए जो मार्गदर्शक सिद्धांत तय किए हैं उनमें रात के समय आर्थिक गतिविधियां जारी रखने के साथ ‘‘24 घंटे का शहर’’ बनाने, व्यापक परिवहन अवसंरचना, सभी के लिए किफायती आवास और स्वच्छ वातावरण से लेकर अनधिकृत कॉलोनियों तथा प्रदूषण की जांच जैसे विषय शामिल हैं। दृष्टि दस्तावेज में पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, गतिशीलता, विरासत, संस्कृति और सार्वजनिक स्थानों सहित अन्य नीतियों को शामिल किया गया है।

डीडीए के अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि 2017 में मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गयी थी और लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंधों के बावजूद इसका काम जारी रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब