लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी कोविड पॉजिटिव, मुख्यमंत्री हुए आइसोलेट 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 20, 2021 15:06 IST

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 240 लोगों की मौत हो गई जो महामारी शुरू होने के बाद से अब तक संक्रमण से एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्दे राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 23,686 नए मामले सामने आए।संक्रमण की दर 26.12 प्रतिशत हो गई है।शहर में पिछले पांच दिन में संक्रमण से 823 लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पायी गईं।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल जांच में कोविड-19 से संक्रमित पायी गई हैं और वह घर पर पृथकवास में हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने भी स्वयं को पृथक कर लिया है। 

कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाएगी दिल्ली सरकार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को घोषणा की कि कोविड-19 मरीजों के लिए आगामी कुछ दिन में राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न अस्पतालों एवं केंद्रों में करीब 2,700 अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। सिसोदिया ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ढाई सप्ताह में यहां बिस्तरों की संख्या तिगुनी हो गई है।

आगामी कुछ दिनों में 2,700 और बिस्तरों का प्रबंध किया जाएगा। कोविड-19 के अधिकतर मरीज घर में ही पृथक-वास में ठीक हो रहे हैं। जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती किए जाने की आवश्यकता है, मैं उनसे अपील करता हूं कि वे बिस्तर की उपलब्धता के बारे में ऐप के जरिए पहले पता कर लें और इसके बाद अस्पताल जाएं।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह पांच बजे तक छह दिन का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। शहर में रविवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 25,462 नए मामले सामने आए और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर बढ़कर 29.74 प्रतिशत हो गई है। यानी शहर में जिन नमूनों की जांच की जा रही है, उनमें से हर तीसरा नमूना संक्रमित पाया जा रहा है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे