लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने 'मेक इंडिया नंबर-1' मिशन की शुरुआत की, कहा- 130 करोड़ लोगों का गठबंधन बनाएंगे

By शिवेंद्र राय | Updated: August 17, 2022 14:08 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज 'मेक इंडिया नंबर-1' नाम से एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत की। इस अवसर उन्होंने कहा कि अगर नेताओं और पार्टियों के भरोसे देश छोड़ा तो अगले 75 साल में और पीछे चले जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि भारत को विश्व का अगुआ बनाने का लिए जरूरी है कि सभी राजनीतिक दल इस मिशन से जुड़ें।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने 'मेक इंडिया नंबर-1' नाम से एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत कीकहा, हमें 130 करोड़ लोगों को इस मिशन के साथ जोड़ना हैकहा, मैं देश के कोने-कोने में जाऊंगा और 130 करोड़ लोगों का गठबंधन बनाऊंगा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज राजधानी दिल्ली में 'मेक इंडिया नंबर-1' नाम से एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत की। इस अवसर पर केजरीवाल ने भाजपा, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों से अपील की कि वो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मिशन का हिस्सा बनें। केजरीवाल ने कहा कि इस मिशन को सफल बनाने के लिए सबका साथ बहुत जरूरी है।

'मेक इंडिया नंबर-1' मिशन की शुरुआत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "भारत एक महान देश है। भारत की सभ्यता हजारों साल पुरानी है। एक समय भारत का डंका पूरी दुनिया में बजा करता था। आज हम एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत करने जा रहे हैं। जिसका नाम है 'मेक इंडिया नंबर-1' । हमें 130 करोड़ लोगों को इस मिशन के साथ जोड़ना है। भगवान ने भारत को सब कुछ दिया है फिर हम पीछे क्यों रह गए? अगर नेताओं और पार्टियों के भरोसे देश छोड़ा तो अगले 75 साल और पीछे रह जाएंगे। किसी को "परिवार" प्यारा है तो किसी को "दोस्त" प्यारा है। इन्होंने 75 साल अपना घर भरने के अलावा कुछ नहीं किया।"

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "आज़ादी के 75 सालों में हमने बहुत कुछ पाया, लेकिन इन 75 सालों में कई देश हमारे बाद आजाद हुए और हमसे आगे निकल गए सिंगापुर हमसे 15 साल बाद आजाद हुआ, जापान और जर्मनी दूसरे विश्वयुद्ध में तहस नहस हो गए। लेकिन फिर भी हमसे आगे निकल गए। लोगों में क्रोध है कि हम पीछे क्यों रह गए?"

केजरीवाल ने कहा, "लोग पूछते हैं कि क्या भारत विश्व की अगुआई कर सकता है? क्यों नहीं? भारत दुनिया का नेतृत्व क्यों नहीं कर सकता? बस हर धर्म-जाति, किसान-मजदूर, डॉक्टर-शिक्षक समेत सभी 130 करोड़ लोगों को देश की बागडोर संभालनी पड़ेगी। हम इन नेताओं के भरोसे देश नहीं छोड़ सकते। हम प्रण लेते हैं कि जब तक भारत को दुनिया का नंबर-1 देश नहीं बना देते, हम चैन से नहीं रहेंगे। मैं देश के कोने-कोने में जाऊंगा और 130 करोड़ लोगों का गठबंधन बनाऊंगा।"

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीBJPकांग्रेसदिल्लीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?