लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला, कोरोना से जान गंवाने वाले के परिवार को 50 हजार रुपए, कमाने वाले की मौत पर 2500 पेंशन

By अमित कुमार | Updated: May 18, 2021 18:02 IST

Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि हर परिवार को जहां कोरोना से मौत हुई है उनको 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़ी घोषणाएं की।इसमें कोरोना से जान गंवाने वालों के परिवार की सहायता देने की बात भी हुई है।दिल्ली में अब तक के सबसे कम 4,482 मामले सामने आए हैं।

Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में कोविड-19 से जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवारों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर परिवार में किसी कमाने वाले सदस्य की मृत्यु हुई है तो उस परिवार को 2,500 रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि वैसे बच्चे जिनके माता-पिता की मौत कोविड-19 की वजह से हो गई या जिन्होंने एकल अभिभावक को भी खो दिया तो उस बच्चे को उसकी उम्र 25 साल होने तक 2,500 रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा सरकार उसकी शिक्षा का भी ध्यान रखेगी। 

उन्होंने बताया कि दिल्ली मंत्रिमंडल से पारित होने के बाद इन सभी घोषणाओं को लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के सभी 72 लाख राशनकार्ड धारकों को इस महीने मुफ्त में 10 किलोग्राम राशन दिया जाएगा। वहीं गरीब और जरूरतमंद को बिना राशन कार्ड के भी मुफ्त राशन दिया जाएगा। 

दिल्ली में मंगलवार को पांच अप्रैल के बाद पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे कम 4,482 मामले सामने आए और 265 रोगियों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण दर 6.89 प्रतिशत है। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में कुछ दिन से कोविड-19 हालात में सुधार हो रहा है और संक्रमण के मामलों तथा इसकी दर में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?