लाइव न्यूज़ :

कोविड बेकाबू, सीएम केजरीवाल बोले-दिल्ली में छह लाख बच्चे सीबीएसई परीक्षा देंगे, बोर्ड परीक्षाएं रद्द हो...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 13, 2021 14:49 IST

कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी और अस्पतालों में बिस्तर की कमी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बैंक्वेट हॉल जैसे वैकल्पिक स्थानों पर कोरोना वायरस रोगियों के लिए सुविधाएं देनी शुरू की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि जरूरत के मुताबिक विभिन्न स्थानों पर अस्थायी कोविड-19 देखाभल केंद्र बनाए जाएंगे। दिल्ली में पर्याप्त संख्या में बिस्तर मौजूद हैं और खाली हैं। बैंक्वेट हॉल को जून 2020 में भी कोविड देखभाल केंद्र के तौर पर तब्दील किया गया था।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 13,500 मामले सामने आए हैं। 

सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह लहर बहुत खतरनाक है। पिछले 10-15 दिनों के आंकड़ों के अनुसार, 65% रोगी 45 वर्ष से कम आयु के हैं। आपका स्वास्थ्य और जीवन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, मैं युवाओं से अपील करना चाहता हूं कि वे घर से तभी बाहर निकलें जब यह आवश्यक हो और सभी COVID प्रोटोकॉल का पालन करें। 

साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करके ऑनलाइन परीक्षाओं समेत वैकल्पिक तरीके खोजने की अपील की। केजरीवाल ने सचेत किया कि परीक्षाएं आयोजित करने से संक्रमण व्यापक स्तर पर फैल सकता है और परीक्षा केंद्रों में संक्रमण के बड़ी संख्या में मामले सामने आ सकते हैं।

उन्होंने मंगलवार की दोपहर को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दिल्ली में छह लाख बच्चे सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की परीक्षा देंगे। करीब एक लाख अध्यापक इसमें (इन परीक्षाओं के आयोजन में) शामिल होंगे। इनमें (परीक्षा केंद्रों में) संक्रमण के मामले बड़ी संख्या में सामने आ सकते है, जिसके कारण व्यापक स्तर पर संक्रमण फैल सकता है।

बच्चों का जीवन और स्वास्थ्य हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं केंद्र से सीबीएसई परीक्षाएं रद्द करने की अपील करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि सीबीएसई ऑनलाइन परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों को अगली कक्षाओं में भेजने जैसे तरीकों को खोज सकता है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘कई देशों ने ऐसा किया है, भारत में भी कुछ राज्य ऐसा कर रहे हैं। कुछ वैकल्पिक तरीकों पर विचार किया जा सकता है। बच्चों को ऑनलाइन परीक्षा या आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में भेजा जा सकता है, लेकिन परीक्षाएं रद्द होनी चाहिए।’’ सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चार मई से आरंभ होंगी। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इस परीक्षाओं को रद्द या स्थगित करने की मांग तेजी से बढ़ रही है। 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाअरविंद केजरीवालसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण