लाइव न्यूज़ :

Delhi CM announcement: कल दोपहर 12.35 बजे शपथ?, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की तरह दिल्ली को भी चौकाएंगे पीएम मोदी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 19, 2025 14:40 IST

Delhi CM announcement: दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, यह बुधवार शाम होने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक में तय हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराजनिवास में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगे।सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है।

Delhi CM announcement: दिल्ली में नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों की बैठक आज शाम 7 बजे होने की उम्मीद है। आज मुख्यमंत्री नाम की घोषणा की जाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री और नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह कल 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे मनोनीत सीएम और कैबिनेट को शपथ दिलाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और एनडीए के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री इस समारोह के गवाह बनेंगे।

Delhi CM announcement: ये हैं संभावित दावेदार-

प्रवेश वर्मा

विजेंद्र गुप्ता

सतीश उपाध्याय

पवन शर्मा

आशीष सूद

रेखा गुप्ता

शिखा राय

रवींद्र इंद्राज सिंह

कैलाश गंगवाल।

पार्टी नए निर्वाचित विधायकों में से अगला मुख्यमंत्री चुनने पर विचार कर रही है। एक संभावित महिला उम्मीदवार भी दौड़ में हैं। समारोह एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें संगीत और गीतों के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा। आरएसएस नेताओं, आध्यात्मिक धर्म गुरुओं, उद्योगपतियों और मशहूर हस्तियों सहित लगभग 50,000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

नए मुख्यमंत्री के लिए जिन नामों की चर्चा हो रही है, उनमें प्रवेश वर्मा प्रमुख हैं। उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पराजित किया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय जैसे अन्य नेता भी इस मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शुमार बताए जा रहे हैं।

पार्टी नेताओं का मानना है कि मुख्यमंत्री पद के लिए जिन नामों की सार्वजनिक चर्चा हो रही है, उनके अलावा कुछ ऐसे नेता भी हैं जो इस दौड़ में ‘छुपे रुस्तम’ साबित हो सकते हैं। बवाना (एससी) सीट से विधायक रवींद्र इंद्राज सिंह और भाजपा के लिए पहली बार मादीपुर (एससी) सीट जीतने वाले कैलाश गंगवाल को इसी रूप में देखा जा रहा है।

पार्टी के कुछ नेता मानते हैं कि राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में जिस तरह से भाजपा ने मुख्यमंत्री चुनकर सभी को चौंकाया था, दिल्ली में भी वह इस रणनीति को अंजाम दे सकती है। बैठक दिल्ली इकाई के कार्यालय में होगी और सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा पांच फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को हराकर 27 साल बाद सत्ता में आई है।

 

टॅग्स :Delhi BJPDelhi Assembly Election 2025नरेंद्र मोदीहरियाणाराजस्थानछत्तीसगढ़ओड़िसाजेपी नड्डाअमित शाहjp naddaAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब