लाइव न्यूज़ :

Delhi Chunav 25: दाहिसरा गांव में यमुना नदी घाट का दौरा?, यमुना नदी में पूजन कर जल का आचमन किया और पानी पीकर शुद्धता का प्रमाण दिया, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2025 18:14 IST

Delhi Chunav 25: मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठ और भ्रम फैलाना दिल्ली के पूर्व सीएम और आप नेता अरविंद केजरीवाल की पुरानी फितरत है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के दहिसरा गांव के समीप से यमुना दिल्ली में प्रवेश करती है।10 साल में काम करने के बजाए वे अब लोगों को झूठ बोलकर डरा रहे हैं।यमुना नदी में पूजन कर पवित्र जल का आचमन किया।

Delhi Chunav 25: हरिणाया के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास दाहिसरा गांव में यमुना नदी के घाट का दौरा किया। उन्होंने यमुना नदी में पूजन कर पवित्र जल का आचमन किया और बेझिझक पानी पीकर इसकी शुद्धता का प्रमाण दिया। हरियाणा के दहिसरा गांव के समीप से यमुना दिल्ली में प्रवेश करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठ और भ्रम फैलाना दिल्ली के पूर्व सीएम और आप नेता अरविंद केजरीवाल की पुरानी फितरत है। पिछले 10 साल में काम करने के बजाए वे अब लोगों को झूठ बोलकर डरा रहे हैं।

उन्होंने केजरीवाल से झूठे बयान के लिए दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफ़ी मांगने की भी मांग की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लिए गए सैंपल की एक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जिससे केजरीवाल का झूठ बेनकाब हो गया, रिपोर्ट में साफ हुआ कि हरियाणा सीमा पर यमुना का जल पूरी तरह मानकों पर खरा है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल की यह टिप्पणी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘यमुना में जहर मिला रही है’ सिर्फ और सिर्फ एक ‘राजनीतिक स्टंट’ है, जिसका उद्देश्य दिल्ली चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करना और अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाना है।

यहां एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सैनी ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में वजीराबाद जल उपचार संयंत्र को उन्नत करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। सैनी ने कहा कि इस मुद्दे को निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल की टिप्पणी आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने और अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के उद्देश्य से की गई एक ‘राजनीतिक चाल’ है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को विश्वसनीय जल आपूर्ति सुनिश्चित करना एक सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे हरियाणा पूरी लगन और बिना किसी कमी के पूरा कर रहा है। सैनी ने दिल्ली में ‘आप’ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2021 में उन्होंने एक याचिका दायर की थी, जिस पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने जवाब दिया था।

उन्होंने कहा, “सीपीसीबी के जवाब में वजीराबाद संयंत्र में अमोनिया के मुद्दे को उजागर किया गया और उल्लेख किया गया कि आगरा में एक जल उपचार संयंत्र है, जो 24 मिलीग्राम/लीटर तक अमोनिया स्तर वाले पानी को उपचारित करने में सक्षम है।” बयान के अनुसार, सैनी ने कहा, “दिल्ली सरकार ने हालांकि वजीराबाद संयंत्र को उन्नत बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

नतीजतन, दिल्ली के लोग अभी भी दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, जबकि अरविंद केजरीवाल अब अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए हरियाणा पर आरोप लगा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग पवित्र यमुना नदी को अपनी मां मानते हैं। सैनी ने कहा, “यमुना हरियाणा और दिल्ली दोनों के लिए जीवनदायिनी है और इसकी पवित्रता को बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

सैनी ने केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों की निंदा करते हुए इसे हरियाणा और यहां के लोगों की आस्था का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के आरोप न केवल निराधार हैं बल्कि हरियाणा की सांस्कृतिक परंपराओं और मान्यताओं का भी अपमान करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि हरियाणा सरकार दिल्ली को पानी की शुद्धता और निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025हरियाणादिल्लीनायब सिंह सैनीBJPअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत