लाइव न्यूज़ :

Delhi Chunav 2025: राहुल गांधी को ‘इंडिया’ गठबंधन ने दिया झटका?, अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो करेंगे अखिलेश यादव, सपा सांसद करेंगे रैली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2025 12:14 IST

Delhi Chunav 2025: अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी को समर्थन दिए बिना कहा था कि इंडिया गठबंधन के नेता इस मुद्दे पर आपसी चर्चा के बाद निर्णय ले सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसपा सांसद इकरा हसन आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार अभियान में भाग लेंगे।‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) का हिस्सा हैं, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है।विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस की स्थिति और कमजोर हो सकती है।

Delhi Chunav 2025: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के सांसद आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होने वाले हैं और मतगणना आठ फरवरी को होगी। अखिलेश यादव 30 जनवरी को रिठाला में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ एक रोड शो में शामिल होंगे। सपा सांसद इकरा हसन तथा पार्टी के अन्य सांसद भी आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार अभियान में भाग लेंगे।

आप और सपा दोनों विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) का हिस्सा हैं, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है। हालांकि, सपा नेता केवल आप के लिए प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ चुनावी मैदान में है। इस कदम से विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस की स्थिति और कमजोर हो सकती है।

यह गठबंधन कांग्रेस के नेतृत्व में पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान बना था। आप और कांग्रेस ने पिछले साल लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ मिलकर चुनावी लड़ाई लड़ी थी। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से आप ने चार और कांग्रेस ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बार के विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां आमने-सामने हैं।

पिछले साल कई दलों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गठबंधन का नेतृत्व सौंपने के विचार का समर्थन किया था। इसके बाद विपक्षी गठबंधन में मतभेद उभरकर सामने आए थे। वर्तमान में यह नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पास है।

अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी को समर्थन दिए बिना कहा था कि इंडिया गठबंधन के नेता इस मुद्दे पर आपसी चर्चा के बाद निर्णय ले सकते हैं। टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी एक और दो फरवरी को दिल्ली की तीन विधानसभा सीटों पर आप के लिए प्रचार करेंगे।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyकांग्रेसअरविंद केजरीवालराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत