लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः मुख्य सचिव से मारपीट मामले में AAP विधायक प्रकाश जारवाल हिरासत में, अफसर करेंगे बैठक बहिष्कार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 21, 2018 00:59 IST

पुलिस ने अमानतुल्लाह खां सहित अन्य विधायकों पर मारपीट, चोट पहुंचाने, सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

Open in App

दिल्ली के मुख्य सचिव से अंशु प्रकाश से बदसलूकी मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने अंबेडकर नगर स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया और सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन लेकर जाकर पूछताछ कर रही है। प्रकाश जारवाल देवली से विधायक हैं। माना जा रहा है कि जारवाल भी मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उस बैठक में मौजूद थे जहां मुख्य सचिव से कथित बदसलूकी की गई थी। उधर हमले को लेकर नाराज नौकरशाहों ने मंगलवार कहा कि जब तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस घटना को लेकर माफी नहीं मांगेंगे तब तक वे केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों द्वारा बुलाई जाने वाली बैठकों का बहिष्कार करेंगे।

AAP विधायकों के खिलाफ एफआईआर

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की शिकायत के बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अमानतुल्लाह खां सहित अन्य विधायकों पर मारपीट, चोट पहुंचाने, सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इसी प्राथमिकी के आधार पर विधायक प्रकाश जारवाल को गिरफ्तार किया गया है। अमानतुल्ला खान की तलाश जारी है।

जारवाल ने भी दर्ज की थी शिकायत

आम आदमी पार्टी विधायक प्रकाश जारवाल ने भी मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें कहा गया है कि मुख्य सचिव ने उनके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। जारवाल का कहना है कि मुख्य सचिव ने उन पर चिल्लाते हुए कहा कि तुम विधायक बनने लायक नहीं हो। जारवाल ने एससी एसटी कमीशन में शिकायत दर्ज कराई है।

अधिकारियों ने दी बैठक बहिष्कार की धमकी

अधिकारियों की तीन एसोसिएशनों आईएएस (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस), डीएएनआईसीएस (दिल्ली अंडमान एंड निकोबार आईलैंड्स सिविल सर्विस) तथा डीएसएसएस (दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सलेक्शन बोर्ड) ने मंगलवार रात एक बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि मंत्रियों से लिखित संवाद किया जाएगा। लेकिन मुख्य सचिव पर हमले के विरोध में मंत्रियों की बैठक का बहिष्कार करेंगे। एसोसिएशन के सदस्यों ने मंगलवार को राजघाट पर मोमबत्ती जुलूस भी निकाला।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया है कि सोमवार देर रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया गया था। इस दौरान आम आदमी पार्टी विधायकों ने सरकारी विज्ञापन रिलीज करने का दबाव बनाया और उनके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद मुख्य सचिव ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दी, जिसके बाद ओखला विधायक अमानतुल्ला समेत अन्य विधायकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने प्रकाश जारवााल को हिरासत में लिया है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं