लाइव न्यूज़ :

मुख्य सचिव से हाथापाई का मामलाः AAP विधायक अमानतुल्ला खान हुए गिरफ्तार

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 21, 2018 14:23 IST

दिल्ला सचिव अंशु प्रकाश ने आप विधायकों पर आरोप लगाया था कि सोमवार रात सीएम आवास पर बैठक के दौरान आप विधायक अमानतुल्ला खान और अन्य ने उन पर हमला किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 21 फरवरीः आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों द्वारा  दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ की गई बदसलूकी मामले में बुधवार को आरोपी अमानतुल्ला खान को जामिया नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले पुलिस आप के विधायक प्रकाश जरवाल को गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच आप नेता संजय सिंह ने कहा 'हमारे खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं। नफरत इस हद तक, विधायकों के खिलाफ कार्रवाई इस हद तक कि हमारे एक विधायक सोमनाथ भारती के कुत्ते को पकड़ने के लिए 40 दिल्ली पुलिस के जवान जाते हैं।' 

इन धाराओं में हुआ केस दर्ज

दिल्ला सचिव अंशु प्रकाश ने आप विधायकों पर आरोप लगाया था कि सोमवार रात सीएम आवास पर बैठक के दौरान आप विधायक अमानतुल्ला खान और अन्य ने उन पर हमला किया था। अंशु प्रकाश ने इसकी शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने विधायक प्रकाश जरवाल और अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 186, 353, 323, 342, 504, 506 (2) और 120 बी व 34 के तहत केस दर्ज हुआ है।  

क्या है पूरा मामला? 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायकों ने हाथापाई की थी।  एएनआई के मुताबिक अंशु प्रकाश ने बताया था 'सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने आप विधायकों ने बदसलूकी की।' इसके बाद आईएएस एसोसिएशन ने मामले को लेकर बैठक बुलाई थी। इस मामले के बाद एसोसिएशन ने आप विधायकों की गिरफ्तारी की मांग की थी।इस घटना के बाद मुख्य सचिव ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दी, जिसके बाद ओखला विधायक अमानतुल्ला समेत अन्य विधायकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने प्रकाश जारवााल को हिरासत में लिया है।

 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब