लाइव न्यूज़ :

पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे केजरीवाल, कहा- हमने यहीं से राजनीति बदली, पहलवान यहीं से देश की खेल व्यवस्था बदल देंगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 29, 2023 17:04 IST

केजरीवाल ने लोगों से पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सब छुट्टी लेकर यहां आओ और इनका साथ दो। ये पहलवान अपने लिए नहीं लड़ रहे ये देश के लिए लड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारीदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी धरनास्थल पहुंचेकहा- मुख्यमंत्री के नाते मुझसे जो बन पड़ेगा वो मैं इनके लिए करूंगा

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। शनिवार, 29 अप्रैल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे। सीएम केजरीवाल ने कहा कि जिसने भी गलत किया है, उसे फांसी की सजा होनी चाहिए।

जंतर-मंतर पर केजरीवाल ने कहा कि ये जगह बहुत पवित्र है। 2011 में हमने यहीं से आंदोलन शुरू किया और देश की राजनीति बदल दी। ये पहलवान यहीं से देश की खेल व्यवस्था बदल देंगे। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा,  "हमारे देश के नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी पिछले एक हफ्ते से जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं, क्यों कि इनकी सरकार के एक बड़े नेता ने इन बेटियों के साथ गलत काम किया। ये बड़े दुख की बात है कि ये महिलाएं सामान्य महिलाएं नहीं हैं, इन्होंने अपनी मेहनत से देश का नाम रोशन किया है। पूरी दुनिया ने इसे देखा है। अगर इनके साथ किसी आदमी ने गलत काम किया तो उसपर FIR करवाने के लिए, सजा दिलवाने के लिए इन्हें यहां धरना देना पड़ा।"

 केजरीवाल ने कहा, "हमारे समाज में ऐसे ही किसी भी लड़की के लिए खेलों में नाम कमाना वैसी ही मुश्किल है। मैं इन पहलवानों को सलाम करता हूं। मैं ये कहना चाहता हूं एक एक भारतीय जो देश से प्यार करता है, वो आपके साथ खड़ा है। जो भी चाहता है कि हमारा देश ओलंपिक में आगे बढ़े वो आपके साथ खड़ा है आप अकेले नहीं हो।"

केजरीवाल ने लोगों से पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचने की अपील भी की। उन्होंने कहा, "मैं सबसे यही कहना चाहता हूं सब छुट्टी लेकर यहां आओ और इनका साथ दो। ये पहलवान अपने लिए नहीं लड़ रहे ये देश के लिए लड़ रहे हैं। केंद्र सरकार ने इन बच्चों के लिए पानी रोक दिया, बिजली काट दी। हमें तो इन बच्चों को कंधे पर उठाना चाहिए थे। मुख्यमंत्री के नाते मुझसे जो बन पड़ेगा वो मैं इनके लिए करूंगा।"

जिस समय केजरीवाल अपना भाषण दे रहे थे, उनके समर्थक वहां खड़े होकर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।  केजरीवाल से पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी जंतर-मंतर पहुंची थीं। उनकी तरफ से भी विरोध कर रहे पहलवानों को समर्थन दिया गया।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालबृज भूषण शरण सिंहबजरंग पूनियाविनेश फोगाटनरेंद्र मोदीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब