दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता ने लगवाया कोविड-19 रोधी टीका

By भाषा | Published: March 4, 2021 12:01 PM2021-03-04T12:01:02+5:302021-03-04T12:01:02+5:30

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and his parents put up anti-Kovid-19 vaccine | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता ने लगवाया कोविड-19 रोधी टीका

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता ने लगवाया कोविड-19 रोधी टीका

नयी दिल्ली, चार मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता ने सरकारी लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली।

कोविशिल्ड टीके की खुराक पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल के पिता गोविंद राम केजरीवाल और माता गीता देवी को दी गई। इसके बाद अरविंद केजरीवाल को टीका लगाया गया।

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज मेरे माता-पिता और मैंने टीका लगवाया। हम सभी ठीक हैं। टीके के बारे में अब कोई संदेह नहीं रहना चाहिए। मेरा अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग टीकाकरण करवाएं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता महसूस होने पर दिल्ली सरकार जनता के लिए और अधिक टीकाकरण केंद्र खोलेगी।

देश में एक मार्च से आरंभ हुए टीकाकरण के दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोग तथा विभिन्न रोगों से ग्रस्त 45-59 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को दिल्ली के 192 अस्पतालों में टीका लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and his parents put up anti-Kovid-19 vaccine

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे