लाइव न्यूज़ :

DELHI ASSEMBLY BUDGET SESSION: '40 सीट देते तो बदमाश हमारी सरकार गिरा देते', लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की अपील

By धीरज मिश्रा | Updated: March 4, 2024 15:03 IST

DELHI ASSEMBLY BUDGET SESSION: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली की जनता से खास अपील की है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मुझे साल 2020 में 62 सीटें दी।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से की अपील लोकसभा चुनाव में हमें सात सांसद चाहिएकेजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के काम रुकने नहीं देंगे

DELHI ASSEMBLY BUDGET SESSION: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली की जनता से खास अपील की है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मुझे साल 2020 में 62 सीटें दी। साल 2015 में 67 सीट दिलाई। जनता के इस एहसान की वजह से मेरी सरकार चल पाई, नहीं तो अगर हमें 40 सीटें मिलतीं तो ये बदमाश लोग मेरी सरकार गिरा देते।

कई राज्यों में आपने देखा होगा। सब देख रहे हैं कि कैसे बीजेपी, एलजी और केंद्र सरकार हर काम में अड़ंगा लगाते हैं। मैं इन सबसे अकेला लड़ रहा हूं। बीजेपी के 7 सांसद चुनकर दिल्ली की जनता को क्या मिला। दिल्ली की जनता परेशानी में होती है तो उन्हें चिंता नहीं होती। बल्कि मजा आता है। मैं चाहता हूं कि लोग  इंडिया एलायंस से 7 सांसद चुने। इससे मुझे मजबूती मिलेगी।

पंजाब से 13 सांसद आएंगे, राज्यसभा में हमारे 10 हैं, कुल मिलाकर हमारे पास 25-30 सांसद होंगे, फिर किसी के पास हमारा काम रोकने की ताकत नहीं होगी। दिल्ली के सारे काम होते रहेंगे। किसी का काम मैं रूकने नहीं दूंगा। गौर करने वाली बात यह है कि दिल्ली में कांग्रेस-आप मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले हैं। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 4 पर आम आदमी पार्टी और 3 पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।

इधर दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने अपने चार उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। नई दिल्ली से विधायक सोमनाथ भारती को टिकट दिया गया। दक्षिणी दिल्ली से विधायक सही राम पहलवान को टिकट दिया गया। पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को टिकट दिया गया। कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार को भी एमपी का टिकट दिया गया है। हालांकि, कांग्रेस ने 3 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होगी।

टॅग्स :अरविंद केजरीवाललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावBJPकांग्रेसआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?