लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः पीएम मोदी से मिलने पहुंचे बीजेपी सांसद और अनधिकृत कॉलोनियों के प्रधान, इसके पीछे है ये बड़ी वजह?

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 8, 2019 16:41 IST

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23 अक्टूबर को दिल्ली के अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के बाद बीजेपी के सांसद, RWA के प्रधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे।उनकी मुलाकात पीएम को धन्यवाद देने को लेकर है।

दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के बाद शुक्रवार (8 नवंबर) को प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के प्रधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। बीजेपी ने अनधिकृत कॉलोनियों को मोदी सरकार का बड़ा फैसला बता चुकी है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के बीजेपी सांसद और आरडब्ल्यूए के प्रधान से पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। उनकी यह मुलाकात प्रदेश में अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख लोगों को मालिकाना हक देने के कैबिनेट के फैसले को लेकर है। यह सभी पीएम को उनके आवास पर धन्यवाद देने पहुंचे हैं। बता दें कि दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद बीजेपी ने कहा था कि यह दिवाली से पहले लोगों को 'सबसे बड़ा उपहार मिला है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिल्ली चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि यह मोदी सरकार का एक 'ऐतिहासिक निर्णय' है। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23 अक्टूबर को दिल्ली के अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। इस कदम से लगभग 40 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

केंद्र के इस निर्णय को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि बीजेपी अनधिकृत कॉलोनियों का मुद्दा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भुनाने वाली है, जिससे उसे राजनीतिक फायदा मिले।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया