लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections Results: पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर की पत्नी 700 वोट से पीछे, जानिए यहां का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2020 12:16 IST

चुनाव आयोग के अनुसार जितेन्द्र सिंह तोमर की पत्नी प्रीति तोमर लगभग 700 वोट से पीछे हैं। भाजपा प्रत्याशी तिलक राम गुप्ता आगे चल रहे हैं। कांग्रेस यहां पर तीसरे स्थान पर है। इससे पहले पार्टी ने तोमर को त्रिनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली उच्च न्यायालय ने 2015 विधानसभा चुनाव में तोमर का निर्वाचन निरस्त कर दिया था।नामांकन पत्र में शैक्षणिक योग्यता के बारे में झूठी जानकारी देने पर उनका निर्वाचन रद्द किया गया।

आम आदमी पार्टी ने त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र से अपने पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर का टिकट काट कर उनकी पत्नी प्रीति तोमर को नया उम्मीदवार बनाया था।

लेकिन चुनाव आयोग के अनुसार जितेन्द्र सिंह तोमर की पत्नी प्रीति तोमर लगभग 700 वोट से पीछे हैं। भाजपा प्रत्याशी तिलक राम गुप्ता आगे चल रहे हैं। कांग्रेस यहां पर तीसरे स्थान पर है। इससे पहले पार्टी ने तोमर को त्रिनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2015 विधानसभा चुनाव में तोमर का निर्वाचन निरस्त कर दिया था। नामांकन पत्र में शैक्षणिक योग्यता के बारे में झूठी जानकारी देने पर उनका निर्वाचन रद्द किया गया। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री ने कहा, ‘‘ मैंने पार्टी से कहा कि मेरी पत्नी चुनाव लड़ेगी और पार्टी इस पर राजी हो गई है।’’

गलत जानकारी देने के लिए तोमर का 2015 का निर्वाचन खारिज

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2015 के विधानसभा चुनाव में पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर के निर्वाचन को खारिज किया था। नामांकन पत्र में शैक्षणिक योग्यता से संबंधित गलत जानकारी देने के लिए उनका निर्वाचन खारिज किया गया है।

अदालत ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता तोमर द्वारा शैक्षणिक योग्यता के बारे में की गई गलत घोषणा कि उनके पास एलएलबी की वैध डिग्री है, से ‘‘मतदाता के निष्पक्ष मतदान का अधिकार विफल हुआ और उन्हें फुसलाया गया।’’

 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालत्रि नगरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसदिल्ली सरकारदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत