लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनावः जदयू ने प्रशांत किशोर और पवन वर्मा के आरोप को किया खारिज, कहा- भाजपा, JDU और लोजपा मिलकर लड़ेंगे 

By भाषा | Updated: January 21, 2020 18:36 IST

जदयू के महासचिव और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा ने यहां स्थित भाजपा कार्यालय में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और लोजपा के प्रवक्ता ए के वाजपेयी के साथ संयुक्त संवाददाता में गठबंधन की आधिकारिक घोषणा करते हुये बताया कि दिल्ली विधानसभा की 67 सीटों पर भाजपा, दो पर जदयू और एक सीट पर लोजपा चुनाव लड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देतिवारी ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार सहयोगी दलों के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है। लोजपा ने सीमापुरी (सु) सीट से संतलाल चावरिया को उम्मीदवार घोषित किया है।

जदयू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी में जारी अंतर्विरोध को दरकिनार कर मंगलवार को गठबंधन की घोषणा करते हुये कहा कि भाजपा, जदयू और लोजपा दिल्ली का चुनाव मिलकर लड़ेंगे।

जदयू के महासचिव और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा ने यहां स्थित भाजपा कार्यालय में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और लोजपा के प्रवक्ता ए के वाजपेयी के साथ संयुक्त संवाददाता में गठबंधन की आधिकारिक घोषणा करते हुये बताया कि दिल्ली विधानसभा की 67 सीटों पर भाजपा, दो पर जदयू और एक सीट पर लोजपा चुनाव लड़ेगी।

उल्लेखनीय है कि जदयू के वरिष्ठ नेता प्रशांत किशोर और पवन वर्मा ने भाजपा से गठबंधन करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार से अपनी असहमति जतायी है। वर्मा ने मंगलवार को नीतीश कुमार को पत्र लिखकर कहा कि जब अकाली दल ने सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर भाजपा के साथ मतभेद के कारण, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन नहीं करने का ऐलान कर दिया है तो फिर जदयू को भाजपा से गठबंधन करने की क्या मजबूरी है।

तिवारी ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार सहयोगी दलों के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जदयू बुराड़ी और संगम विहार सीट पर जबकि लोजपा सीमापुरी सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, शेष 67 सीटों पर दोनों दल भाजपा के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे।

झा ने कहा कि संगम विहार सीट पर पूर्व विधायक एस सी एल गुप्ता को और बुराड़ी सीट से शैलेन्द्र कुमार को पार्टी का उम्मीदवार घोषित गया है। वहीं, केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोजपा ने सीमापुरी (सु) सीट से संतलाल चावरिया को उम्मीदवार घोषित किया है।

गठबंधन के मुद्दे पर जदयू में उभरे मतभेदों को लेकर झा ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा, ‘‘दिल्ली में हमने पहली बार किसी दल के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इससे भाजपा के साथ गठबंधन और अधिक मजबूत होगा तथा भविष्य में होने वाले चुनावों में इसका असर भी दिखेगा।’’ झा ने कहा दिल्ली के चुनाव में जरूरत के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार प्रचार अभियान में शिरकत करेंगे। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीतीश कुमाररामविलास पासवानलोक जनशक्ति पार्टीजेडीयूजेपी नड्डामनोज तिवारीप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं