लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: AAP उम्मीदवार का आरोप, पूर्व विधायक कपिल मिश्रा के कारण करावल नगर को हुआ नुकसान

By भाषा | Updated: January 29, 2020 14:10 IST

आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के सबसे युवा सदस्य पाठक अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं। पाठक ने कहा, ‘‘लोग मुझसे कहते हैं कि कपिल मिश्रा की तरह मत बनो, उन्हें मुझसे बहुत उम्मीदें हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व विधायक कपिल मिश्रा के कारण करावल नगर को हुआ नुकसानमिश्रा अब मॉडल टाउन से भाजपा के उम्मीदवार हैं।

दिल्ली के करावल नगर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बहुत सारी बड़ी परियोजनाओं की आवश्यकता है, जिसे यहां के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा के कारण काफी नुकसान हुआ है। आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के सबसे युवा सदस्य पाठक अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं। यह समिति पार्टी की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है।

पाठक ने कहा, ‘‘लोग मुझसे कहते हैं कि कपिल मिश्रा की तरह मत बनो, उन्हें मुझसे बहुत उम्मीदें हैं। कपिल मिश्रा लोगों से नहीं मिले, वह लोगों के संपर्क में नहीं थे। उनकी उपस्थिति सिर्फ ट्विटर पर थी।’’ पाठक ने दावा किया, ‘‘कपिल मिश्रा के अंतर्गत आने वाले काम को बहुत नुकसान हुआ।’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा ध्यान इस क्षेत्र को विकसित करने पर केंद्रित होगा। मैं जिन तीन चीजों पर ध्यान केंद्रित करूंगा, वे जल संकट की समस्या को हल करना, छोटे उद्योगों के नियमितीकरण और परिवहन व्यवस्था में सुधार करना होंगे।’’

मिश्रा अब मॉडल टाउन से भाजपा के उम्मीदवार हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव आठ फरवरी को होंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह