लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव नतीजों के रुझान में AAP आगे, लेकिन बीजेपी के इन नेताओं का 'जोश हाई', जानें किसने क्या कहा?

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 11, 2020 09:48 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। साल 2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देमॉडल टाउन के बीजेपी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि नतीजे 12 बजे के उनके पक्ष में आएंगे और दिल्ली में वही सरकार बनाएंगे। दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष  मनोज तिवारी ने कहा, मैं नर्वस नहीं हूं। आज का दिन बीजेपी के लिए अच्छा होगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। तकरीबन एक घंटे के रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) आगे चल रही है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता बयान देकर दावा कर रहे हैं कि वह दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दावा किया है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि दिल्ली में उनकी ही सरकार बनेगी। आइए जानते हैं बीजेपी के किन नेताओं ने क्या-क्या कहा? 

- मॉडल टाउन के बीजेपी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि नतीजे 12 बजे के उनके पक्ष में आएंगे और दिल्ली में वही सरकार बनाएंगे। - बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा है,  मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी।   - नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सुनील यादव ने दावा किया है, मुझे पूरा विश्वास है कि हम ही जीतेंगे क्योंकि हमने सारे वादे पूरे किए हैं और 12 बजे के बाद जो नतीजे आएंगे वो हमारे ही पक्ष में होगा - बीजेपी के नेता रमेश खन्ना ने कहा,  हम ही जीत रहे हैं हमारी ही सरकार बनेगी। हमारा अनुभव है कि लोगों का मन सरकार बदलने का है इस बार बीजेपी सरकार आने वाली है।   - दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष  मनोज तिवारी ने कहा, मैं नर्वस नहीं हूं। आज का दिन बीजेपी के लिए अच्छा होगा। बीजेपी के दफ्तर में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीजेपी आज दिल्ली सरकार में आ रही है।

- बीजेपी नेता विजय गोयल ने दावा किया कि वह चुनाव जीतने वाले हैं। 

पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में  AAP को मिली थीं 67 सीटें

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीव, कांग्रेस को 0 सीटें मिली थी। AAP को जहां 54.3 फीसदी वोट मिले तो वहीं बीजेपी को 32.2 और कांग्रेस को सिर्फ 9.7 फीसदी वोट मिले थे। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

क्राइम अलर्टPunjab: जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हमलावरों ने मारी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत