लाइव न्यूज़ :

Delhi Air Pollution: सीएम केजरीवाल ने की पराली जलाए जाने पर मोदी सरकार, पंजाब और हरियाणा से रोक लगाने की मांग

By भाषा | Updated: November 2, 2019 05:08 IST

केजरीवाल ने 30 सितंबर और 31 अक्टूबर के दो फोटो दिखाते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर दिन ब दिन बढ़ रहा है। हर कोई देख सकता है कि दिल्ली की हवा कितनी प्रदूषित है। दिल्ली में चार नवंबर से 15 नवंबर तक वाहनों की सम-विषम योजना लागू की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के विभिन्न विभाग अलग-अलग समय पर सुबह साढ़े नौ और साढ़े 10 बजे खुलेंगे।इस योजना के तहत एक दिन ऐसे वाहन चलेंगे, जिनकी नम्बर प्लेट पर नम्बरों की आखिरी संख्या सम होगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने के चलते दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति बदतर होने का जिक्र करते हुए पंजाब, हरियाणा और केंद्र सरकार से इस पर रोक लगाने के लिये समय सीमा तय करने की शुक्रवार को मांग की। केजरीवाल ने शुक्रवार को अधिसूचित की गई वाहनों की सम-विषम योजना का ब्यौरा भी साझा किया।

उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार की उपलब्धियों का श्रेय लेने की कोशिश करने, लेकिन पड़ोसी राज्यों में फसल अवशेष जलाए जाने पर चुप्पी साधे रखने को लेकर विपक्षी भाजपा की भी आलोचना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों को दिल्ली की जनता को जिम्मेदार ठहराने और उनका उपहास करने से बाज आना चाहिए क्योंकि यहां के लोगों ने प्रदूषण का स्तर घटाने के लिये कड़े कदम उठाये जाने का समर्थन किया है।

केजरीवाल ने 30 सितंबर और 31 अक्टूबर के दो फोटो दिखाते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर दिन ब दिन बढ़ रहा है। हर कोई देख सकता है कि दिल्ली की हवा कितनी प्रदूषित है। दिल्ली में चार नवंबर से 15 नवंबर तक वाहनों की सम-विषम योजना लागू की जाएगी। दिल्ली सरकार ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के विभिन्न विभाग अलग-अलग समय पर सुबह साढ़े नौ और साढ़े 10 बजे खुलेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत एक दिन ऐसे वाहन चलेंगे, जिनकी नम्बर प्लेट पर नम्बरों की आखिरी संख्या सम होगी। जबकि अगले दिन वे वाहन चलेंगे, जिनकी नम्बर प्लेट पर नम्बरों की आखिरी संख्या विषम होगी। यह क्रम आगे भी जारी रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम-विषम योजना लागू रहने की अवधि के दौरान एप आधारित कैब (टैक्सियां) अपना किराया नहीं बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले एक हफ्ते में शहर में 50 लाख प्रदूषण रोधी ‘मास्क’ बांटेगी। केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इन सरकारों (पंजाब, हरियाणा और केंद्र) को भी (प्रदूषण पर) अपनी कार्रवाइयों के लिये जवाबदेह होना होगा।’’ उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल की आलोचना की, जो दिल्ली में वायु प्रदूषण पर रोक लगाने में आप सरकार की नाकामियों के खिलाफ शुक्रवार को एक दिन के अनशन पर बैठे।

टॅग्स :दिल्लीवायु प्रदूषणअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण